पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा को अलविदा कहने के बाद अब सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया है। उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी जन नीति भारत के गठन की घोषणा की है।
2027 के चुनाव पर नज़र दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी। उनका मुख्य उद्देश्य जनता को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सीधे तौर पर शामिल करना है।
सुनवाई की कमी को बताया कारण पार्टी के गठन पर बात करते हुए दिव्या ने कहा कि देश में राजनीतिक दलों की कमी नहीं है, बल्कि कमी सुनवाई की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में सबकी सुनवाई नहीं होती है। उनका लक्ष्य एक ऐसा मंच बनाना है जहां हर नागरिक की आवाज का समान महत्व हो।
राज आपका होगा का संकल्प अपने वीडियो संदेश में दिव्या ने कहा, राजनीति आप पर राज करती है, लेकिन जन नीति में राज आपका होगा। उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार जनता के सुझावों के अनुसार चलेगी, न कि केवल पांच साल में एक बार वोट के जरिए।
कौन हैं दिव्या मित्तल? हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली दिव्या मित्तल एक मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से MBA की पढ़ाई की है। लंदन में जेपी मॉर्गन जैसी कंपनी में काम करने के बाद, उन्होंने कॉर्पोरेट जगत छोड़कर UPSC की तैयारी की और 2013 में IAS अधिकारी बनीं।
अगस्त 2026 में दिया था इस्तीफा दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को अपने पद से इस्तीफा दिया था, जिसे 14 सितंबर को स्वीकार कर लिया गया। इस्तीफा देने के बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन पर उन्होंने अब पूर्ण विराम लगा दिया है।
आम लोगों के साथ का दावा दिव्या ने साफ किया है कि वह किसी मौजूदा राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगी। इसके बजाय, वह आम जनता के साथ मिलकर एक ऐसा मंच खड़ा करना चाहती हैं, जिसका आधार लोगों के सवाल और उनकी समस्याओं का समाधान हो।
मेरा राजनीतिक सफर का अगला कदम। मेरे साथ जुड़ें 🙏🙏 pic.twitter.com/c9ihA3dxOB
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) October 15, 2026
पेशावर का मातम: स्कूल की छत ढही, 28 बच्चों समेत 29 की दर्दनाक मौत
दुर्गा पूजा का सफर अब और आसान: रेलवे चलाएगा 16 स्पेशल नाइट ट्रेनें, देखें रूट और समय
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब में उबाल, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, फूंक दी सीएम की अर्थी
पेशावर में मातम: स्कूल की छत गिरने से 29 की मौत, मलबे में दबे दर्जनों बच्चे
बांग्लादेश जैसा आंदोलन भारत में चाहिए? नेहा बोरा का बयान बना विवाद की बड़ी वजह
CJP के 11 नेताओं की रिहाई: अभिजीत दीपके का तिरंगा वाला बड़ा ऐलान
मैं कोई बैंड-बाजे की पार्टी नहीं... , SIR विवाद पर विपक्ष पर क्यों भड़के ओवैसी?
गेंदबाज ही हार के जिम्मेदार हैं... , मोहम्मद कैफ ने भारतीय गेंदबाजों की लगाई क्लास
ट्यूशन बंक कर गरबा खेल रहा था बच्चा, तभी सामने आ गईं टीचर; रंगे हाथों पकड़े जाने का मजेदार वीडियो वायरल
साहब, घर में आटा तक नहीं है : बुजुर्ग महिला की बेबसी देख पुलिस अफसर का पसीजा दिल, वायरल हुआ वीडियो