दिल्ली की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। दीपके का दावा है कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां उनका पीछा कर रही हैं और उन्हें किसी भी वक्त डिटेन किया जा सकता है।
दीपके ने कहा कि अगर देश में तिरंगा लहराना अपराध है, तो वह इसके लिए जेल जाने को पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने साफ किया कि वह शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालेंगे।
यह प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं के विरोध में किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेते हुए कहा कि इस तरह की डराने वाली कार्रवाई से उनके समर्थक पीछे नहीं हटेंगे।
मार्च से पहले एनडीएमसी (NDMC) ने 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क को आम लोगों के लिए बंद करने का आदेश दिया है, जिसका प्रशासन ने प्रशासनिक कारण हवाला दिया है।
इस पर तंज कसते हुए दीपके ने पूछा कि अगर उनकी पार्टी 100 स्थानों पर तिरंगा लहराने का कार्यक्रम रखती है, तो क्या प्रशासन हर जगह ताला लगा देगा? उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।
अभिजीत दीपके से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी सुरक्षा एजेंसियों पर निगरानी का आरोप लगाया था। राठी ने एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया था कि बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां और स्कॉर्पियो लंबे समय से उनका पीछा कर रही हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस से सवाल किया था कि टैक्सपेयर्स के पैसे का इस्तेमाल इस तरह की अवैध निगरानी पर क्यों किया जा रहा है।
दीपके ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग सरकार गिराने की नहीं, बल्कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की है। उनका आरोप है कि ज्ञानेश कुमार बाकी चुनाव आयुक्तों की बात नहीं सुन रहे हैं।
उन्होंने मौजूदा स्थिति को अघोषित आपातकाल करार दिया। दीपके का कहना है कि प्रधानमंत्री अपनी छवि खराब होने के डर से इसे आधिकारिक रूप से इमरजेंसी नहीं कह रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। फिलहाल प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच इस टकराव ने दिल्ली में सियासी पारा बढ़ा दिया है।
VIDEO | Delhi: Addressing a press conference at Jhandewalan, CJP founder Abhijeet Dipke says, ... Tonight or tomorrow morning, the Delhi Police people can pick me up. If one has to go to jail for waving the tricolour in this country, then we are ready for it... We had earlier… pic.twitter.com/mXGnZqHFZl
— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2026
हॉलीवुड एक्टर्स पर भारी विद्युत जामवाल का जलवा, क्या स्ट्रीट फाइटर बॉक्स ऑफिस पर रचेगी इतिहास?
मोदी के खिलाफ खड़े ओवैसी ने एलन मस्क को लताड़ा: हमारा देश किसी गोरे के निर्देशों का मोहताज नहीं
आखिर सच बाहर आ ही गया : प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज बयान पर फडणवीस का विपक्ष पर बड़ा हमला
रामायण ट्रेलर लॉन्च: रणबीर कपूर की जय श्री राम लिखी 78 लाख की घड़ी ने लूटी महफिल
ईडाणा माता: जहां मां करती हैं अग्नि स्नान , रहस्य आज भी वैज्ञानिकों के लिए पहेली
टेस्ला की उड़ने वाली कार: सिर्फ चुनिंदा लोगों को मिलेगी रॉकेट थ्रस्टर्स वाली रोडस्टर
19 चौके और 8 छक्के: पिता वीरेंद्र सहवाग की राह पर चल निकले आर्यवीर, ठोके तूफानी 173 रन
पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर, मैदानी इलाकों में ठंड ने दी दस्तक: जानें देशभर का मौसम हाल
जंतर-मंतर बनाम व्यापार: प्रदर्शनों से ठप होता कारोबार, व्यापारियों ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
शिवा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा के खुलासे और मां के गंभीर आरोप , आखिर उस रात क्या हुआ था?