भारत भूमि चमत्कारों से भरी है। मंदिरों से जुड़े अनसुलझे रहस्य अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आज हम आपको रूबरू करा रहे हैं राजस्थान के एक ऐसे मंदिर से, जहां माता की मूर्ति स्वयं अग्नि स्नान करती है।
अरावली की पहाड़ियों में बसा रहस्य उदयपुर से लगभग 60 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित ईडाणा माता का मंदिर अपनी निराली महिमा के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर मेवल की महारानी के नाम से जाना जाता है। सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर पर कोई छत नहीं है, यह एक खुले प्रांगण में स्थित है।
क्या है अग्नि स्नान का सच? स्थानीय लोगों और पुजारियों के अनुसार, मंदिर में महीने में कम से कम 2 से 3 बार अचानक आग लग जाती है। श्रद्धालु इसे माता का अग्नि स्नान मानते हैं। यह आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लेती है और इसकी लपटें 10 से 20 फीट तक ऊंची उठती हैं।
अद्भुत है चमत्कार इस अग्नि स्नान की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आग में माता का पूरा श्रृंगार और चुनरी तो भस्म हो जाती है, लेकिन माता की मूर्ति को खरोंच तक नहीं आती। आग मंदिर की किसी अन्य वस्तु को भी नुकसान नहीं पहुँचाती। आज तक कोई भी विज्ञान या शोधकर्ता इस बात का पता नहीं लगा पाया है कि यह आग आखिर कैसे और क्यों लगती है।
लकवाग्रस्त मरीजों के लिए आस्था का केंद्र ईडाणा माता के दरबार में भक्तों की गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां आने वाले लकवाग्रस्त रोगी स्वस्थ हो जाते हैं। भक्त अपनी मन्नत पूरी होने पर यहां त्रिशूल अर्पित करते हैं, वहीं जिन दंपत्तियों को संतान का सुख नहीं मिलता, वे यहां आकर माता को झूला चढ़ाते हैं।
क्यों नहीं बन पाई मंदिर की छत? स्थानीय लोगों का मानना है कि मां ईडाणा माता पर जब भार अधिक हो जाता है, तो वे स्वयं ज्वाला देवी का रूप धारण कर लेती हैं। इसी रहस्यमयी अग्नि स्नान के कारण आज तक इस मंदिर के ऊपर पक्की छत नहीं बन पाई है। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए दूर-दूर से भक्त यहां उमड़ते हैं।
*अग्नि स्नान के लिए प्रसिद्ध ईडाणा माता मंदिर, राजस्थान के किस जिले में है ? pic.twitter.com/PPsDtdT668
— Viral News Vibes (@viralnewsvibes) October 16, 2026
सड़क नहीं, अब आसमान नापेगी टेस्ला: हवा में पलटी मारने वाली Roadster का धाकड़ डेमो!
छठ पर घर जाने की राह सबसे महंगी: लंदन जाना सस्ता, पर पटना पहुंचना बना मुसीबत
सत्ता बदलने का इरादा कोई गुनाह नहीं : नेहा बोरा के बचाव में उतरे पवन खेड़ा, भाजपा पर साधा निशाना
19 चौके और 8 छक्के: पिता वीरेंद्र सहवाग की राह पर चल निकले आर्यवीर, ठोके तूफानी 173 रन
गंदी नाली के कीड़े : तेज प्रताप यादव का तीखा पलटवार, अनुष्का के बयान पर मचा बवाल
ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर बनकर पढ़ाई का खर्च निकाल रहे लॉ स्टूडेंट, 6 घंटे की कमाई जान चौंक जाएंगे आप
सुबह 4:30 बजे दबोचे गए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर मचा सियासी बवाल
LIC का बड़ा धमाका: पेंशन, हेल्थ और कैंसर सुरक्षा के लिए लॉन्च किए 3 धाकड़ प्लान
कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू, सेंट्रल पार्क सील: तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस सख्त
जॉर्ज सोरोस और फंडिंग का विवाद: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन के आरोपों से गरमाई सियासत