छठ का त्योहार सिर पर है। मां घर पर राह देख रही है, पिता फोन कर पूछ रहे हैं— बेटा, कब तक आओगे? लेकिन दिल्ली, मुंबई या सूरत में नौकरी करने वाले लाखों परदेशियों के लिए इस बार घर वापसी किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट दूर, वेटिंग लिस्ट में भी REGRET का ठप्पा लगा है।
लंदन से महंगा पटना का सफर हवाई किराये का गणित तो और भी चौंकाने वाला है। 12 नवंबर को दिल्ली से पटना की फ्लाइट का किराया 27,500 रुपये के पार है, जबकि मुंबई से पटना जाने के लिए आपको 34,000 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं। तुलना करें तो मुंबई से लंदन जाने का हवाई टिकट करीब 25,000 रुपये में मिल जाता है। यानी विदेश जाना सस्ता है, पर अपने घर छठ मनाने जाना आम आदमी की औकात से बाहर होता जा रहा है।
रेलवे की व्यवस्था पर सवाल ट्रेनों का हाल तो और भी बुरा है। दिवाली और छठ की बुकिंग खुलते ही IRCTC की साइट पर High Load का एरर आता है और चंद मिनटों में ही टिकट REGRET मोड में चले जाते हैं। सरकार ने वंदे भारत जैसी नई स्पेशल ट्रेनें तो चलाईं, लेकिन उनमें भी सीटें नदारद हैं। क्या रेलवे को पहले से पता नहीं होता कि छठ पर कितनी भीड़ होगी? फिर बुकिंग सिस्टम में पारदर्शिता और पर्याप्त फेरों की कमी क्यों खलती है?
बसों का मनमाना किराया जब ट्रेन और फ्लाइट का विकल्प खत्म हो जाता है, तो लोग बसों की ओर रुख करते हैं। यहां भी ऑपरेटरों की मनमानी जारी है। जो बस टिकट सामान्य दिनों में 1,500 रुपये का होता है, वह अब 8,000 रुपये तक वसूला जा रहा है। एक मध्यमवर्गीय परिवार, जिसकी महीने की कमाई ही 25-30 हजार है, वह महज घर आने-जाने में अपनी पूरी कमाई कैसे फूंक सकता है?
क्या त्योहार अब सिर्फ अमीरों का है? छठ सिर्फ एक छुट्टी नहीं, बल्कि आस्था और भावनाओं का मिलन है। पूरे साल बचत करने वाला व्यक्ति जब देखता है कि टिकट का दाम उसकी महीने भर की मेहनत से भी ज्यादा है, तो वह टूट जाता है। सवाल यह है कि त्यौहारी सीजन में एयरलाइंस और बस ऑपरेटरों की इस लूट पर लगाम कौन लगाएगा?
नागरिक उड्डयन मंत्रालय और रेलवे को इस पर जवाब देना होगा। त्योहारों पर घर लौटना किसी का लग्जरी शौक नहीं, बल्कि एक सामाजिक जरूरत है। यदि व्यवस्था समय रहते नहीं सुधरी, तो आने वाले सालों में लाखों लोग मां के हाथ का प्रसाद खाने के बजाय केवल वीडियो कॉल पर छठ देखने को मजबूर होंगे। क्या यही है सिस्टम की तैयारी?
*“We are experiencing High Load — Please retry” is IRCTC’s love language. pic.twitter.com/6UHi2RkFN8
— Ankit Roy (@annkitroy) September 14, 2026
नीतीश के लिए 9 मर्डर किए : अनंत सिंह का सनसनीखेज दावा, बिहार की राजनीति में भूचाल
मीटिंग और बातों को भूलने की चिंता खत्म! अमेज़न लाया बी सीरीज के दो स्मार्ट AI डिवाइस
स्मृति मंधाना युग का आगाज: रायपुर में जिम्बाब्वे से टकराएगी टीम इंडिया , जानें कब और कहां देखें LIVE!
नीतीश कुमार के लिए 9 लोगों की हत्या कराई , जेडीयू विधायक अनंत सिंह के खुलासे से बिहार की सियासत में भूचाल
अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध पर मदन राठौड़ का विवादित बयान: कहा- भारत खड़ा होगा पाकिस्तान के साथ , सियासी गलियारों में मचा बवाल
बिग बॉस 20: काजी तौकीर ने खोला राज, एकता कपूर का रॉकस्टार रोल ठुकराने पर कैसे बने विलेन ?
लद्दाख की मांगों पर केंद्र का रुख नाकाफी, सोनम वांगचुक बोले- जमीन-आसमान का फर्क है
सत्ता बदलने का इरादा कोई गुनाह नहीं : नेहा बोरा के बचाव में उतरे पवन खेड़ा, भाजपा पर साधा निशाना
रामायण ट्रेलर लॉन्च: रणबीर कपूर की जय श्री राम लिखी 78 लाख की घड़ी ने लूटी महफिल
दिल्ली में आज ट्रैफिक का ट्रिपल संकट : कनॉट प्लेस के पास 21 रास्तों पर भारी डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये लिस्ट