नई दिल्ली: देश में चुनाव आयुक्तों के इस्तीफे और राजनीतिक माहौल के बीच सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष और नागरिक समाज का लक्ष्य इस बार निश्चित रूप से रिजीम चेंज (सत्ता परिवर्तन) है।
सत्ता बदलना लोकतांत्रिक अधिकार है दिल्ली में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत भूषण ने कहा, अगर सरकार को लगता है कि हम सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं, तो हां, हम ऐसा करना चाहते हैं। इसमें गलत क्या है? सत्ता बदलना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने भाजपा के पुराने आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन की मांग को साजिश बताना गलत है।
शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बरसी सरकार भूषण ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी सेंट्रल दिल्ली को बंद कर दिया गया और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पत्रकारों को बेरहमी से पीटा गया। उन्होंने कहा, सरकार बर्बरता से आंदोलन को कुचलना चाहती है, लेकिन इसका उल्टा असर हो रहा है। जितना दबाने की कोशिश होगी, लोग उतनी ही बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरेंगे।
देश में चल रहा है गुंडाराज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत भूषण ने सीजेपी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, ये नेता जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने गए थे, जिसके लिए उन्हें 5 दिन की हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, कनॉट प्लेस में मारपीट करने वाले बीजेपी के लोगों को अगले ही दिन छोड़ दिया गया। यह साफ तौर पर देश में चल रहा गुंडाराज है।
दमन के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस समय हंगामा भी हुआ जब कुछ लोगों ने बाधा डालने की कोशिश की। इसके बावजूद, सीजेपी की नेहा बोरा ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऐलान किया कि यह आंदोलन थमने वाला नहीं है। नागरिक समाज के नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि वे सरकारी दबाव के आगे झुकने के बजाय अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
Delhi: Advocate Prashant Bhushan says, There will definitely be a regime change. We all want a regime change. Is there anything wrong with that?... pic.twitter.com/vUDowEBAI8
— IANS (@ians_india) October 15, 2026
दिल्ली से पटना का सफर अब और भी आसान: वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का किराया और टाइम-टेबल हुआ जारी
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर सियासी घमासान: यौन उत्पीड़न के आरोपों पर घिरी कांग्रेस, तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की सख्त चेतावनी
राहुल गांधी का AI वीडियो शेयर कर स्मृति ईरानी का तंज, बोलीं- जो अंधा होने का नाटक करे, उसे कैसे जगाएं?
क्या भारत में बांग्लादेश-श्रीलंका जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं राहुल? गिरिराज सिंह का तीखा हमला
सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी: हमें कोई डरा या धमका नहीं सकता , राहुल गांधी को जारी किया नोटिस
संजू सैमसन ने विराट-रोहित के खास क्लब में मारी एंट्री, टी-20 इंटरनेशनल में पूरे किए 100 छक्के
फुटबॉल के फेनोमेनोन से मिलीं रक्षा खडसे: भारत के खेल भविष्य पर हुई चर्चा
वोटर लिस्ट में डबल वोट का खेल: SIR पर वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस
बांग्लादेश मॉडल की साजिश: क्या राहुल गांधी भारत में पैदा करना चाहते हैं अराजकता?
बंद करो, दफा हो जाओ! प्रेस कॉन्फ्रेंस में मचा बवाल, नेहा बोरा ने भरी हुंकार