भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। हालांकि, टीम इंडिया के न्यूजीलैंड रवाना होने (28 अक्टूबर) में कम समय बचा है, लेकिन अभी तक स्क्वाड की घोषणा नहीं हुई है, जिसे लेकर फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है।
कब होगा टीम का ऐलान? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चयनकर्ता अगले 2 से 3 दिनों के भीतर टीम इंडिया के नाम फाइनल कर देंगे। संभावना है कि 16, 17 या 18 अक्टूबर को वनडे स्क्वाड की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। यानी शुक्रवार से रविवार के बीच किसी भी समय टीम की तस्वीर साफ हो जाएगी।
2027 वर्ल्ड कप पर चयनकर्ताओं की नजर यह सीरीज भविष्य की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। बताया जा रहा है कि सिलेक्टर्स उन खिलाड़ियों को मौका देने की योजना बना रहे हैं, जो 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम की नींव बनेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शानदार फॉर्म ने टीम का मनोबल बढ़ाया है।
इन तीन दिग्गजों की वापसी संभव न्यूजीलैंड दौरे के लिए चयनकर्ता अनुभवी खिलाड़ियों पर फिर से भरोसा जता सकते हैं:
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत का संभावित स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
🚨 UPDATE ON INDIA ODI TEAM 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 15, 2026
- Team India s Squad for the ODI series against New Zealand will be announced in next 2-3 days. (TOI). pic.twitter.com/NTLS3U21UH
वोटर लिस्ट में डबल वोट का खेल: SIR पर वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस
धर्मांतरण के बाद आरक्षण का खेल खत्म? सुप्रीम कोर्ट के फैसले से समझें किसे मिलेगा लाभ और किसे नहीं
राजस्थान में फिर बिगड़ेगा मौसम: 11 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
क्या अभी भी वर्जिन हैं सलमान खान? करण जौहर के तीखे सवाल से शर्म से लाल हुए भाईजान
रामायणम् का इंटरनेशनल प्रोमो जारी: राम को साधारण इंसान के रूप में पेश कर रावण का सच दिखाया
कोई भी सुप्रीम कोर्ट को डरा नहीं सकता : विरोध मार्च पर CJI की दो टूक
मध्य प्रदेश का इकोनॉमिक गेम-चेंजर : जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर से आएंगे 1 लाख करोड़ का निवेश और 3 लाख रोजगार
दिल्ली से पटना का सफर अब और भी आसान: वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का किराया और टाइम-टेबल हुआ जारी
यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बरसेंगे बादल; जानें 48 घंटे का अपडेट
अभिषेक शर्मा का धमाका: सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ बने नए सिक्सर किंग