कॉफी विद करण अपने नौवें और अंतिम सीजन के साथ वापस लौट आया है। शो के फिनाले सीजन की शुरुआत सुपरस्टार सलमान खान के साथ हुई, जिसका एपिसोड हाल ही में स्ट्रीम हुआ है। इस बातचीत के दौरान करण जौहर और सलमान खान के बीच कई पुरानी यादें ताजा हुईं, लेकिन एक सवाल ने फिर से दर्शकों का ध्यान खींच लिया।
क्या सलमान अभी भी वर्जिन हैं? शो के दौरान करण जौहर ने सलमान से वही पुराना सवाल दोहराया जो उन्होंने 2013 के सीजन 4 में पूछा था। करण ने पूछा, क्या तुम अभी भी वर्जिन हो? इस पर सलमान ने अभिनेता रवि किशन की नकल उतारते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, कंट्रोल, मेरे भाई, कंट्रोल!
सलमान ने अपनी प्राइवेसी पर जोर देते हुए करण को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, करण, मेरा बेडरूम प्राइवेट है, लेकिन तुम्हारा लिविंग रूम तो पूरा देश है! 2013 में जब करण ने यही सवाल किया था, तब सलमान ने कहा था कि वो खुद को शादी के लिए बचा रहे हैं, जिसे बाद में एक मजाक के तौर पर देखा गया था।
शो के खत्म होने पर सलमान का कटाक्ष बातचीत के दौरान सलमान ने करण की खिंचाई करते हुए कहा कि वे सीलेब्रिटीज को यह कहकर शो में बुला रहे हैं कि यह आखिरी सीजन है। सलमान ने मजाक में अपना शो कॉफी विद सलमान शुरू करने की बात भी कही। वहीं, करण के शो को अलविदा कहने की खबर पर सलमान ने फिल्म कुछ कुछ होता है का मशहूर डायलॉग मारते हुए कहा, तुसी ना जाओ, करण।
शांत और सुलझे हुए सलमान करण ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि वे इस बार काफी शांत और सुलझे हुए लग रहे हैं। इस पर सलमान ने अपनी जीवनशैली में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा, मैंने लोगों को जो सलाह दी, एक वक्त ऐसा आया जब मुझे खुद को भी वही सलाह माननी पड़ी।
कॉफी विद करण का सफर 30 सितंबर को करण जौहर ने एक इमोशनल वीडियो के जरिए घोषणा की थी कि यह उनके मशहूर चैट शो का नौवां और आखिरी सीजन होगा। करण ने शो के साथ अपने 22 साल के सफर को याद करते हुए बताया कि कैसे उनके पिता यश जौहर ने 2004 में उनके टॉक शो होस्ट करने के विचार पर संशय जताया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फिनाले सीजन में और कौन से बड़े सितारे शामिल होते हैं।
Karan Johar to Salman Khan: “Aamir said he’d tie your hands and feet and get you married!”
— Amit Karn (@amitkarn99) October 14, 2026
Bhai: “What about me? I’m doing just fine!”
Karan: “Are you still a virgin?”
Bhai: “Karan, my bedroom is private. Your living room is the entire country! ”
BHAI’S PRIVACY RULES ARE… pic.twitter.com/a2T61he9BQ
शिवा हत्याकांड में नया मोड़: इनामी आरोपी श्रद्धा का वीडियो वायरल, खुद को बताया निर्दोष
क्या अभी भी वर्जिन हैं सलमान खान? करण जौहर के तीखे सवाल से शर्म से लाल हुए भाईजान
फरार श्रद्धा दुबे का वीडियो वार : कहा- मैं कोई भगोड़ी नहीं, शिवा की मौत आत्महत्या थी
अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत में: दिल्ली में आधी रात को लोकतंत्र का पतन
11 छात्राओं के यौन शोषण का मामला: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम को दिल्ली पुलिस का नोटिस, थाने में पेश होने को कहा
भगवान नहीं, इंसान हैं राम : रणबीर कपूर की रामायण का धाकड़ प्रोमो रिलीज, ग्लोबल स्टेज पर गूंजेगा नाम
अंकिता भंडारी के माता-पिता की इंडिया गेट पर गिरफ्तारी: न्याय की मांग पर मचा सियासी घमासान
इमरान खान का बचाव, ध्रुव राठी पर निशाना: संजय राउत ने सरकार को दी शेख हसीना वाली चुनौती
सामान का वजन बढ़ेगा... , शतकवीर शे होप ने मैच के बाद क्यों कही ये अजीब बात?
इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी, इंसाफ की मांग तेज