बॉलीवुड अभिनेता और आमिर खान के भांजे इमरान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि मुंबई पुलिस द्वारा भेजा गया एक कानूनी नोटिस है। पुलिस ने एक्टर को जल्द से जल्द भारत छोड़ने का निर्देश दिया है।
इमरान खान हाल ही में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। यह प्रदर्शन 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के समर्थन में आयोजित किया गया था। इस दौरान पुलिस ने इमरान खान को अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ हिरासत में भी लिया था, हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
प्रदर्शन के बाद पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर इमरान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में तर्क दिया गया था कि इमरान खान के पास विदेशी (अमेरिकी) नागरिकता है, बावजूद इसके उन्होंने देश के आंतरिक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने इमिग्रेशन एक्ट (प्रवासन अधिनियम) की धारा 7 (29) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस थमा दिया है।
पुलिस के नोटिस के मुताबिक, इमरान खान को भारत छोड़ने के लिए 28 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। बिना भारतीय नागरिकता के राजनीतिक विरोध का हिस्सा बनने को नियमों का उल्लंघन माना गया है। अभी तक इस पूरे मामले पर अभिनेता की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान खान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि वह किसी संगठन या मांग का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा, मैं यहां एक नागरिक के तौर पर हूं जो इसी शहर में रहता है। मैं केवल यह देखने आया था कि लोगों की आवाज को क्यों दबाया जा रहा है और उनकी आवाजाही पर रोक क्यों है।
लंबे अरसे से फिल्मी दुनिया से दूर रहे इमरान खान अब अपनी वापसी की तैयारी कर रहे थे। वे जल्द ही फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाले हैं। अब इस कानूनी पचड़े के बाद उनके करियर और आगामी प्रोजेक्ट्स पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
Reports suggest that Mumbai Police has asked actor #ImranKhan, who holds US citizenship, to leave India following his participation in the anti-CEC protest. 👀#MissMalini pic.twitter.com/9aixDw7ot2
— MissMalini (@MissMalini) October 15, 2026
मुंबई एयरपोर्ट पर माहिका शर्मा के साथ दिखे हार्दिक पांड्या, फैंस को किया नजरअंदाज; कप्तानी पर भी उठे सवाल
नीला ड्रम हत्याकांड: पति के 5 टुकड़े करने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, बीजेपी महिला मोर्चा ने की कार्रवाई की मांग
म्हाडा का डिजिटल पहरा : पुनर्विकास कार्यों में पारदर्शिता के लिए जल्द शुरू होगा मॉनिटरिंग पोर्टल
इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना, राहुल-प्रियंका ने की मुलाकात
हार के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा खुलासा: हमने नहीं, गेंदबाजों ने गंवाया मैच
यूपीआई पेमेंट पर लगने वाला चार्ज टला: 15 अक्टूबर से होने वाला था महंगा, जानें अब आपकी जेब पर क्या असर होगा?
अंकिता भंडारी केस: इंसाफ की गुहार लगा रहे माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में
अमेरिकी सिंगर का ट्वीट बना सियासी अखाड़ा: CJP की फंडिंग पर कांग्रेस-बीजेपी में आर-पार
NPS ट्रस्ट को तत्काल भंग करो : 17,000 करोड़ के निवेश पर उठे गंभीर सवाल, PM मोदी को लिखा पत्र