दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार साल बीत जाने के बाद भी न्याय की जंग जारी है। इंसाफ की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने धरना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनका समर्थन किया।
राज्यपाल नियुक्ति का विरोध अंकिता का परिवार बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का कड़ा विरोध कर रहा है। अंकिता की मां सोनी देवी ने राष्ट्रपति से अपील की है कि जब तक इस मामले में CBI जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुष्यंत कुमार गौतम को गवर्नर नियुक्त न किया जाए। परिवार का आरोप है कि इस मामले में कथित VIP की भूमिका संदिग्ध है।
क्या है अंकिता भंडारी हत्याकांड? सितंबर 2022 में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। अंकिता रिजॉर्ट में आने वाले लोगों को अतिरिक्त सेवाएं देने का दबाव बनाने का विरोध कर रही थी। 18 सितंबर को वह गायब हुई और 24 सितंबर को उसका शव नहर से बरामद किया गया था।
दोषियों को सजा, लेकिन न्याय अधूरा? इस मामले में 30 मई 2025 को कोटद्वार अदालत ने रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो सहयोगियों, सौरभ भास्कर तथा अंकित गुप्ता को हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अगस्त 2026 में हाईकोर्ट ने भी तीनों दोषियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
परिवार की मुख्य मांग अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि वे तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक इस मामले से जुड़े हर उस चेहरे का पर्दाफाश न हो जाए, जो पर्दे के पीछे से शामिल था। परिवार की मुख्य मांग है कि मामले की निष्पक्ष CBI जांच हो और सरकार किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को उच्च संवैधानिक पदों पर नियुक्त न करे।
*#WATCH | Delhi | Ankita Bhandari murder case: Her mother, Soni Devi, says, We were deeply pained when we heard the news on the 12th that he (BJP leader Dushyant Kumar Gautam) has now been named Governor. I appeal to the Honorable President, who is herself a woman and will surely… pic.twitter.com/CYguTm2c4m
— ANI (@ANI) October 14, 2026
मुखर्जी नगर का नाइट इंस्पेक्शन : छात्रों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, समस्याओं पर लिया कड़ा एक्शन
वृंदावन के प्रेम मंदिर की भव्यता से महका बलौदा बाजार: संडी मुड़पार में 42 साल से जारी है आस्था का अनूठा उत्सव
मैं आपको सलाह देता हूं... : राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को दी कड़ी चेतावनी
जंतर-मंतर पर तिरंगा बना सियासी जंग का केंद्र: राहुल से केजरीवाल तक, विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा
क्या भारत में CJP का प्रोटेस्ट अमेरिका से हो रहा स्पॉन्सर्ड? सिंगर मैरी मिलबेन के दावे से मचा हड़कंप
लाड़ली बहनों के लिए नवरात्रि का तोहफा: मुख्यमंत्री ने जारी की 41वीं किस्त, खाते में आए 1500 रुपये
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का दावा: विदेशी फंडिंग से भारत में अस्थिरता फैला रही CJP
प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हो और कोहनी मार रहे हो : राहुल गांधी पर रवि किशन का तीखा तंज
क्या अभिजीत दिपके और CJP को मिल रही है अमेरिका से फंडिंग? अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का सनसनीखेज दावा
अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर बवाल, माता-पिता को हिरासत में लेने के बाद छोड़ा गया