पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव अब दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए काल बन गया है। इस संघर्ष के कारण समुद्री व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है और सुरक्षा के हालात बेहद नाजुक हो गए हैं।
दो जहाज डूबे, एक की मौत हालिया घटनाओं में दो मालवाहक जहाज दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। सिंगापुर के झंडे वाला जहाज जीएफएस प्राइड डूबने से पहले उसमें भीषण आग लग गई थी, हालांकि इसमें सवार सभी 21 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया।
वहीं, दूसरी घटना में एंटीगुआ और बारबुडा के झंडे वाला जहाज केप दाओ डूबा। इस हमले में चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। ये घटनाएं उस समय हुई हैं जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव अपने चरम पर है।
कंटेनरों पर मची लूट समुद्र में जहाजों के डूबने के बाद का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें समुद्र में बह रहे कंटेनरों से लोग सामान लूटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में स्थानीय लोग नावों के जरिए वहां पहुंचकर कीमती सामान और छोटे डिब्बे (संभवतः इत्र) निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ईरान का आक्रामक रुख ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी अधिकारी यदोल्लाह जवानी ने मौजूदा संघर्ष की तुलना दो विश्व युद्धों से करते हुए कहा है कि यह टकराव वैश्विक शक्ति संतुलन को हमेशा के लिए बदल सकता है।
ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि वे होर्मुज के करीब आए, तो उन्हें निशाना बनाया जाएगा। साथ ही, ईरानी अधिकारियों ने दावा किया है कि एक अमेरिकी विमानवाहक पोत डरकर होर्मुज से 700 किलोमीटर दूर हट गया है।
वैश्विक चिंताओं का दौर होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के तेल परिवहन का प्रमुख रास्ता है। यहां अमेरिका और ईरान के बीच जारी माइन वॉर (समुद्री सुरंगों का युद्ध) ने वैश्विक व्यापारिक जगत में दहशत फैला दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह संघर्ष जारी रहा, तो इसका असर सीधे तौर पर वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल की कीमतों पर पड़ेगा।
BREAKING: Iran announces a large UAE-owned container ship carrying more than 2,500 containers hit a naval mine, exploded and sank this morning in the US-backed southern Omani corridor of the Strait of Hormuz.
— The Hormuz Letter (@HormuzLetter) October 14, 2026
It is the first vessel sunk by a mine in the war.
Initial reports… pic.twitter.com/DB5uolTbhW
ज्ञानेश कुमार विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, विपक्ष के निशाने पर चुनाव आयोग
सिक्सर किंग बने अभिषेक शर्मा: सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें: 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने जारी किया नया समन
मुंबई एयरपोर्ट पर माहिका शर्मा के साथ दिखे हार्दिक पांड्या, फैंस को किया नजरअंदाज; कप्तानी पर भी उठे सवाल
जो प्रभु श्री राम का विरोध करेगा, वह हमारा शत्रु : 2027 चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, 3 बागी विधायक BJP में शामिल
संसद की दहलीज पर सैटेलाइट इंटरनेट: मस्क के आरोपों और भारत की स्पेस रेस का होगा पोस्टमार्टम
दिल्ली में भारत-कनाडा के बीच हाई-लेवल मीटिंग: जयशंकर और अनीता आनंद ने रणनीतिक साझेदारी पर की चर्चा
राज्यपाल बनते ही विवादों में घिरे बृज मोहन राम, ओडिशा में BJP को मजबूत करने वाले बयान पर मचा बवाल
इमरान खान पर गिरी गाज: विदेशी नागरिकता के कारण भारत छोड़ने का मिला नोटिस
दुर्गा और काली बनो, बुर्के वाली नहीं : सागर में धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू बेटियों को दी कड़ी सलाह