लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे ने एक वीडियो जारी कर पूरे मामले को नया रंग दे दिया है। श्रद्धा ने दावा किया है कि शिवा की हत्या नहीं हुई, बल्कि उसने आत्महत्या की है।
वीडियो में श्रद्धा का बड़ा खुलासा सामने आए वीडियो में श्रद्धा दुबे काफी परेशान नजर आ रही है। उसने कहा, शिवा शर्मा की हत्या नहीं हुई है, यह एक सुसाइड था। मैं आप लोगों को यही सच बताना चाहती थी। उसने यह भी दावा किया कि वह शारीरिक रूप से फिट नहीं है और पुलिस के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना चाहती है।
राजनीतिक कनेक्शन और भागने की खबरों पर सफाई श्रद्धा ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा, मेरा नाम किसी अधिकारी या नेता के साथ मत जोड़िए। मैं कहीं गायब नहीं हुई हूं। उसने यह भी जोड़ा कि किसी लड़की के बारे में कुछ भी बोलने से पहले लोगों को 10 बार सोचना चाहिए क्योंकि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है।
क्या है पूरा मामला? बीते 9 अक्टूबर को लखनऊ के ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा और श्रद्धा पिछले चार महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना के बाद से ही श्रद्धा फरार है और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। आशंका जताई जा रही है कि वह नेपाल भाग गई है।
परिवार के गंभीर आरोप शिवा की मां रंजना शर्मा ने पहले ही आरोप लगाया था कि उनके बेटे को प्रताड़ित किया गया और फिर इमारत से नीचे फेंक दिया गया। मां का दावा है कि शिवा के शरीर पर सिगरेट से जलने, जबड़ा और पसलियां टूटने जैसे गंभीर चोटों के निशान थे। परिवार का आरोप है कि श्रद्धा उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी।
पुलिस की जांच जारी पुलिस ने शिवा की मां की शिकायत पर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। श्रद्धा के इस वीडियो के बाद अब पुलिस इस नए दावे की भी पड़ताल करने में जुट गई है।
*लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड नया मोड़.. आरोपी श्रद्धा दुबे का वीडियो सामने आया
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) October 15, 2026
शिवा शर्मा की हत्या नहीं हुई.. शिवा शर्मा ने खुदकुशी की - श्रद्धा दुबे
लखनऊ से संवाददाता @Vinod9Live दे रहे हैं अहम जानकारी#FitIndiaSuperhitBulletin @Sakshijournalis @shrutikaindia… pic.twitter.com/zMdil71IEg
PF खाते में नहीं दिख रहा सितंबर का पैसा? घबराएं नहीं, EPFO ने बताई देरी की बड़ी वजह
कॉकरोच जनता पार्टी के मुखिया की दिल्ली में एंट्री, समर्थकों की गिरफ्तारी पर बोले- क्या तिरंगा फहराना जुर्म है?
अमेरिकी सिंगर का ट्वीट बना सियासी अखाड़ा: CJP की फंडिंग पर कांग्रेस-बीजेपी में आर-पार
रेलवे सुरक्षा बल को मिला नया कैप्टन , जितेंद्र कुमार संभालेंगे महानिदेशक की कमान
आरा में दहला सुबह: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की बेटे के सामने हत्या
अंकिता भंडारी हत्याकांड: माता-पिता का सरकार को अल्टीमेटम, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द न होने पर सड़कों पर उतरेंगे लोग
बारुईपुर बाजार में ट्रांसफॉर्मर का भीषण विस्फोट, लपटों ने ली दुकान को चपेट में
सऊदी पर हूती हमलों के खिलाफ भारत सख्त, कहा- ये कतई स्वीकार्य नहीं
अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर आधी रात को हंगामा, माता-पिता हिरासत में; न्याय के लिए राहुल-प्रियंका का साथ
दिल्ली का बदलेगा चेहरा: LG तरणजीत सिंह संधू ने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की रफ्तार बढ़ाई