उल्हासनगर: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में बुधवार देर रात हुई गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। विट्ठलवाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन परिसर के पास अज्ञात हमलावर ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।
करीब से चलाई गई गोलियां मृतक की पहचान हरीश गजवानी के रूप में हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने बेहद करीब से हरीश पर दो गोलियां दागीं। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
भीड़भाड़ वाले इलाके में दहशत घटना उस समय हुई जब रेलवे स्टेशन के पास काफी चहल-पहल थी। अचानक हुई फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों और राहगीरों में डर का माहौल है। भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेआम हत्या की इस घटना ने सार्वजनिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस की जांच जारी सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे और एसीपी शंकर अवताडे समेत भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस की टीम ने मौके का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मध्यवर्ती अस्पताल भेज दिया गया है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस इसे व्यक्तिगत रंजिश या पुराने विवाद के एंगल से देख रही है। कातिल की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहनता से जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस की टीमें हमलावर की तलाश में जुटी हैं।
Ulhasnagar/Thane District/Maharastra
— Jayprrakash Singh (@jayprakashindia) October 14, 2026
*उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े गोलीबारी, हरीश गजवानी की मौत*
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में रेलवे स्टेशन परिसर के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस वारदात में हरीश गजवानी की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात हमलावर ने… pic.twitter.com/zhC4Pgya3T
16 अक्टूबर को दिल्ली में तिरंगा मार्च : सीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, क्या फिर बढ़ेगा विवाद?
अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! टी20 क्रिकेट में 1000 रनों के क्लब में शामिल होने के लिए चाहिए सिर्फ इतने रन
इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना, राहुल-प्रियंका ने की मुलाकात
96% मुस्लिम आबादी वाला अजरबैजान हिजाब विवाद की आग में, तुर्की की एंट्री से बढ़ा तनाव
एहतियातन हिरासत (Preventive Arrest): कानून या ज्यादती? जानिए क्यों गरमाया है सौरव दास और उनके साथियों की गिरफ्तारी का मामला
अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर आधी रात को बवाल , हिरासत से रिहा हुए माता-पिता; सरकार पर बरसी कांग्रेस
नीला ड्रम हत्याकांड: पति के 5 टुकड़े करने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अब ओडिशा में 9वीं-10वीं की किताबें मुफ्त, युवाओं के लिए 7,450 करोड़ की नई योजना का ऐलान
जयपुर गरबा पंडालों में नो एंट्री : पोस्टर से बढ़ा विवाद, सनातन सुरक्षा दल ने दी चेतावनी
मस्क, आप लाइन में मेरे पीछे हैं : स्टारलिंक विवाद पर सुनील मित्तल का करारा जवाब