लंदन: ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के दोषी शबीर अहमद की रिहाई ने एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। रिफॉर्म यूके के नेता निगेल फराज ने पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि वह अपने अपराधी नागरिक शबीर अहमद को वापस नहीं लेता है, तो ब्रिटेन कड़े प्रतिबंध लागू करेगा।
क्या है फराज की चेतावनी? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक आक्रामक वीडियो पोस्ट करते हुए निगेल फराज ने कहा, अगर पाकिस्तान शबीर अहमद को वापस लेने से इनकार करना जारी रखता है, तो हम उन पर वीजा और फ्लाइट बैन लगाएंगे। फराज ने आगे बढ़कर कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वे ब्रिटेन में पाकिस्तानी नागरिकों की संपत्ति फ्रीज करने और व्यापार पर टैरिफ लगाने जैसे सख्त कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, अगर उन्हें लड़ाई चाहिए, तो मैं उन्हें लड़ाई दूंगा।
कौन है शबीर अहमद? 73 वर्षीय शबीर अहमद रोचडेल के कुख्यात चाइल्ड ग्रूमिंग गैंग का सरगना रहा है। वर्ष 2012 में उसे लड़कियों के यौन शोषण और रेप जैसे जघन्य अपराधों में दोषी ठहराया गया था। पीड़िताएं उसे डैडी के नाम से बुलाती थीं। फराज ने इस गैंग को ग्रूमिंग गैंग के बजाय रेप गैंग करार दिया है। फिलहाल यह अपराधी जेल से छूटने के बाद इंग्लैंड के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्वतंत्र घूम रहा है।
कानूनी पेच और सरकार की मुश्किल जुलाई में शबीर अहमद को लाइसेंस पर रिहा किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, 55 साल पुराने एक कानून का हवाला देकर सरकार उसे निर्वासित (डिपोर्ट) करने में असमर्थ है, जो पूर्व में किए गए वादों के विपरीत है। इस मामले पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने गृह मंत्री से समीक्षा करने को कहा था, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।
पाकिस्तान का क्या है रुख? पाकिस्तान लगातार शबीर अहमद को वापस लेने से इनकार कर रहा है। इस्लामाबाद का तर्क है कि यह मामला ब्रिटेन का आंतरिक मुद्दा है। पाकिस्तान का कहना है कि आरोपी की रिहाई या उसके साथ ब्रिटिश कानून के तहत किए जा रहे व्यवहार की जिम्मेदारी उसकी नहीं है। अब देखना यह है कि फराज की यह सीधी धमकी ब्रिटिश सरकार और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक दबाव को किस हद तक बढ़ाती है।
If Pakistan still refuses to take back Shabir Ahmed, I will not hesitate to impose flight bans, visa bans and even freeze their nationals assets.
— Nigel Farage (@Nigel_Farage) October 13, 2026
If they want a fight, I’ll give them one. pic.twitter.com/gdao1vcqC1
मैं लाइन में इलॉन मस्क से आगे : सुनील भारती मित्तल का स्टारलिंक को सीधा चैलेंज
दिव्यांगों को बड़ी राहत: अब जन्म से ही मिलेगी पेंशन, नाम बदलीं सरकारी योजनाएं; कैबिनेट के बड़े फैसले
क्या अभिजीत दिपके और CJP को मिल रही है अमेरिका से फंडिंग? अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का सनसनीखेज दावा
क्या रोहित शर्मा की होगी वापसी? मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई खलबली
चौका समझकर टहलने लगे थे तिलक वर्मा , अजीबोगरीब रन आउट पर पहली बार तोड़ी चुप्पी
पहली ही ब्रीफिंग में चूके शब्द, वाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी ने ट्रंप को कह दिया पति
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना पड़ा भारी: कॉकरोच जनता पार्टी के दो नेता 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
अब ओडिशा में 9वीं-10वीं की किताबें मुफ्त, युवाओं के लिए 7,450 करोड़ की नई योजना का ऐलान
CJP को बड़ा झटका: आशुतोष और सौरव 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य शिंदे रिहा; अब आगे क्या?
क्या दिवाली पर बारिश बिगाड़ेगी आपका प्लान? जानें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट