सोशल मीडिया पर समय रहते मिले एक अलर्ट और पुलिस की तत्परता ने गोरखपुर में एक युवती की जान बचा ली। खोराबार क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने इंस्टाग्राम पर सुसाइड का वीडियो अपलोड किया था, जिसके बाद मेटा (Meta) से मिले संकेत पर पुलिस हरकत में आई।
मां-पापा मुझे माफ कर देना बीते 11 अक्टूबर की रात युवती ने इंस्टाग्राम पर पंखे से दुपट्टे का फंदा गले में डालते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उसने कैप्शन में लिखा, मां-पापा मुझे माफ कर देना, शायद मेरी पसंद गलत थी। यह पोस्ट सीधे मौत की ओर इशारा कर रही थी, जिसे मेटा के सिस्टम ने तुरंत भांप लिया।
अलर्ट मिलते ही मशीनरी हुई सक्रिय रात 10:16 बजे यूपी पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर को मेटा की ओर से अलर्ट ईमेल प्राप्त हुआ। डीजीपी मुख्यालय ने बिना समय गंवाए युवती की लोकेश और मोबाइल नंबर की पहचान की। सूचना मिलते ही खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह के नेतृत्व में टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।
6 मिनट में मौत को दी मात पुलिस की कार्यकुशलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अलर्ट मिलने के महज 6 मिनट के भीतर (10:22 बजे) पुलिस टीम युवती के घर पहुंच गई। जब पुलिस कमरे में दाखिल हुई, तो युवती फंदे पर लटककर छटपटा रही थी। पुलिस ने तुरंत फंदा काटकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा और प्राथमिक उपचार दिया।
2022 से यूपी में लागू है सेफ्टी प्रोटोकॉल मेटा और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच साल 2022 से एक विशेष व्यवस्था लागू है। इसके तहत यदि फेसबुक या इंस्टाग्राम पर कोई व्यक्ति आत्महत्या या किसी गंभीर नुकसान का वीडियो या संकेत पोस्ट करता है, तो मेटा तुरंत यूपी पुलिस को अलर्ट भेजता है।
खोराबार की इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि तकनीक और पुलिस की त्वरित कार्रवाई का तालमेल अनमोल जिंदगियां बचाने में कैसे सक्षम है। समय पर पहुंची पुलिस के प्रति परिजनों ने गहरा आभार व्यक्त किया है।
*इंस्टाग्राम पोस्ट से बची युवती की जान, 6 मिनट में पहुंची पुलिस#Gorakhpur#InstagramPost#UPPolice#PoliceAlertpic.twitter.com/K8g3VVx4ZH
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) October 14, 2026
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना पड़ा भारी: CJP के दो नेता 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
वैशाली नाव हादसा: डीएम के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं मां, झकझोर देने वाला मंजर
क्या आपका निवेश सही कीमत पर है? जानिए बाजार की चाल समझने का VMFS Score फॉर्मूला
क्या रोहित शर्मा की होगी वापसी? मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई खलबली
मैं लाइन में इलॉन मस्क से आगे : सुनील भारती मित्तल का स्टारलिंक को सीधा चैलेंज
ब्रिक्स समिट से किनारा करना बांग्लादेश के लिए बड़ी भूल: शेख हसीना का पीएम रहमान पर तीखा हमला
अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर आधी रात को हंगामा, माता-पिता हिरासत में; न्याय के लिए राहुल-प्रियंका का साथ
दिल्ली के मौजपुर में दहला रेस्टोरेंट: जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे लोग, मची अफरा-तफरी
नाव में छेद था, पानी भरने लगा और डूब गई : वैशाली नाव हादसे में बाल-बाल बचे बच्चों ने बयां किया खौफनाक मंजर
मुखर्जी नगर का नाइट इंस्पेक्शन : छात्रों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, समस्याओं पर लिया कड़ा एक्शन