धाराशिव के प्रसिद्ध श्री तुलजाभवानी मंदिर में नवरात्रोत्सव की पवित्रता उस समय तार-तार हो गई, जब कानून के रखवालों ने ही सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया। मंदिर के मुख्य गर्भगृह के पीतल गेट से वीआईपी प्रवेश न मिलने पर पुलिसकर्मियों ने गार्ड के साथ बर्बर मारपीट की।
वीआईपी एंट्री न मिलने पर बौखलाए पुलिसकर्मी घटना नवरात्र के दौरान की है, जब मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। दक्षिणमुखी पीतल गेट से प्रवेश पर सुरक्षा कारणों से सख्त पाबंदी थी। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड संजय ननावरे जब नियमों का पालन करते हुए पुलिसकर्मियों को अंदर जाने से रोका, तो वे आपा खो बैठे।
कड़े से किया जानलेवा प्रहार बहस के बाद 3 से 4 पुलिसकर्मियों ने गार्ड संजय ननावरे को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पुलिसकर्मी ने अपने हाथ में पहने लोहे के कड़े से गार्ड के सिर पर जोरदार वार किया। इस हमले में गार्ड का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
वायरल वीडियो ने खोली पोल इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वर्दी पहने पुलिसकर्मी एक निहत्थे गार्ड के साथ कितनी हिंसक तरीके से मारपीट कर रहे हैं। इस घटना ने मंदिर परिसर में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कार्रवाई न होने से जनता में भारी आक्रोश हमले के बाद पीड़ित गार्ड न्याय के लिए पुलिस थाने पहुंचा, लेकिन आरोपी खुद पुलिसकर्मी होने के कारण एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल की जा रही है। वीडियो सबूत होने के बावजूद अब तक पुलिस ने आरोपियों पर कोई सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की है। इससे आम श्रद्धालुओं के बीच भारी नाराजगी है कि जो वर्दी सुरक्षा के लिए है, वह अब गुंडागर्दी पर उतारू है।
Both were on duty—the security guard at Dharashiv’s Tulja Bhavani Temple and the cops in uniform. But when 3-4 policemen abuse their power and smash a guard s head with a metal bangle over a brass gate dispute, who s the real lawbreaker? If uniform-holders break the law like… pic.twitter.com/TbqA1FZ8Mh
— kutubuddin midda (@kutubbhaifvx9) October 13, 2026
खंडवा में सजेगा सुरों का मेला: अभिनेता रघुवीर यादव को मिलेगा राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान
पंजाब: नशे का खुलासा करने वाले एक्टिविस्ट की दिनदहाड़े हत्या, लाइव वीडियो में कैद हुई वारदात
अंग्रेजी की गलती पड़ी भारी: अभिजीत दीपके हुए ट्रोल, डिग्री पर उठे सवाल
यूपी के ग्राम प्रहरियों की बल्ले-बल्ले: मानदेय में बढ़ोतरी के साथ मिला करोड़ों का स्वास्थ्य सुरक्षा कवर
UPI यूजर्स के लिए राहत: 2,000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला
जंतर-मंतर पर तिरंगा बना विवाद: हिरासत में लिए गए CJP नेता, वकीलों से मिलने पर भी रोक
नशे के खिलाफ आवाज बनी गोली : पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की सरेआम हत्या
दुश्मन का काल बनेगा नागास्त्र-1आर : भारतीय सेना को मिली 450 स्वदेशी कामिकेज ड्रोन की ताकत
क्रिकेट जगत को बड़ी क्षति: 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं अंतरराष्ट्रीय अंपायर सारा डंबानेवाना
ब्रिटेन के एयरबेस में सुरक्षा सेंध: ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, दी कार्रवाई की चेतावनी