कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके का एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, चर्चा उनके आंदोलन के कारण नहीं, बल्कि उनकी अंग्रेजी में हुई एक चूक के कारण है।
Waving की जगह Waiving ने पकड़ी मुसीबत
मंगलवार को अभिजीत दीपके ने आशुतोष रांका की एक तस्वीर साझा की, जिसमें रांका जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराते नजर आ रहे थे। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखते समय दीपके ने Waving (लहराना) की जगह Waiving (छूट देना या त्यागना) लिख दिया। स्पेलिंग की इस छोटी सी गलती ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को उन्हें ट्रोल करने का मौका दे दिया।
डिग्री पर उठे सवाल
इस पोस्ट के वायरल होते ही लोगों ने दीपके की शैक्षणिक योग्यता पर तंज कसना शुरू कर दिया। कई यूजर ने उनकी बोस्टन यूनिवर्सिटी की डिग्री पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या वे वहां से ऐसी ही अंग्रेजी सीख कर आए हैं? नेटिजंस ने उन्हें निशाने पर लेते हुए कहा कि कम से कम सार्वजनिक पदों पर बैठने वाले लोगों को बुनियादी अंग्रेजी का ज्ञान तो होना ही चाहिए।
जंतर-मंतर का विवाद और गिरफ्तारी
दरअसल, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत CJP के कई सदस्य जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है। बावजूद इसके, सीजेपी नेताओं ने परिसर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की और गेट फांदते हुए दिखाई दिए।
पुलिस ने लिया एक्शन
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे सहित कई सदस्यों को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए विरोध जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन का वीडियो भी साझा किया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे लगाते हुए दिख रहे हैं। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तुरंत काबू में कर लिया।
Ashutosh Ranka waiving the Tiranga at Jantar Mantar 🇮🇳 🫡 pic.twitter.com/94Z8QDpPzY
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 13, 2026
कोलकाता की सड़कों पर उतरा इंद्रधनुष: दुर्गा पूजा के रंग में रंगे फ्लाईओवर
ये उस बच्चे के लिए अच्छा नहीं है : वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर दिग्गज का बड़ा खुलासा
जब पीएम मोदी के हैंडशेक ने हिला दी थी डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता, पूर्व अमेरिकी NSA ने खोला राज
SIR के खिलाफ आर-पार की जंग: अब संयुक्त किसान मोर्चा ने छेड़ा देशव्यापी आंदोलन
पंजाब में दहला देने वाली वारदात: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या
ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने की सजा मौत; एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की लाइव मर्डर से पंजाब में हड़कंप
तमिलनाडु की सियासत में विजय का उदय: क्या मोदी और थलपति के बीच बन रहा है नया समीकरण?
कोई शौक से सड़क पर नहीं उतरता, देश में उबाल है : मनोज झा का केंद्र पर बड़ा हमला
लखनऊ: नाइट ड्यूटी पर गया पति, तो बॉयफ्रेंड संग मोमोज डेट पर निकली बीवी, फिर जो हुआ...
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप: अस्पताल में भर्ती हैं ऋचा पराशर