नई दिल्ली: देश में बढ़ती महंगाई और सरकारी योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए इसे गरीबों के अधिकारों की लूट करार दिया है।
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों में न तो भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा है और न ही गरीबों के लिए संवेदना। उन्होंने कहा, पहले श्रीराम के नाम पर चंदा चोरी, फिर मनरेगा के 100 दिनों के रोजगार पर हमला और अब VB-G RAM G में फर्जी हाजिरी के जरिए सरकारी लूट का खेल चल रहा है।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भाजपा का असली चेहरा नाम राम का, वार गरीब पर वाला है। उनके अनुसार, यह केवल भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि आस्था और रोजगार के नाम पर जनता के भरोसे का कत्ल है।
कांग्रेस ने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि सितंबर महीने में खुदरा महंगाई दर 5.54 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो पिछले 23 महीनों का उच्चतम स्तर है। वहीं, खाद्य महंगाई दर 7.74 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जिसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए पार्टी ने बताया कि प्याज की कीमतों में 108%, लहसुन में 55%, अदरक में 63% और नींबू के दाम में 36% तक की भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे रसोई का पूरा बजट बिगड़ गया है।
जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि महंगाई का असर केवल खाने-पीने तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, परिवहन और घरेलू सामान भी आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन अब वह जनता की बचत चोरी कर रही है।
कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि एक तरफ आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी तरफ देश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में बेरोजगारी और महंगाई के इन मुद्दों पर राजनीतिक घमासान और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
पहले भगवान श्रीराम के नाम पर चंदा चोरी, फिर मनरेगा में 100 दिनों के रोजगार के हक पर चोट, और अब VB-G RAM G में फर्ज़ी हाज़िरी के ज़रिए गरीबों पर सरकारी लूट का खेल!
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) October 13, 2026
नाम राम का, वार गरीब पर और लूट रोजगार के हक की!
यह महज भ्रष्टाचार नहीं, आस्था के नाम पर भरोसे और रोजगार के नाम पर… pic.twitter.com/0T87QQAPtq
आतंकवाद पर भारत की दो टूक: मानवता के खिलाफ अपराध घोषित करे UN
यशस्वी जायसवाल का नया दांव: विकेटकीपिंग की ट्रेनिंग, क्या करियर के लिए है बड़ा खतरा?
जंतर-मंतर पर बवाल: चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़े CJP नेता, थाने में डाले गए आशुतोष रांका
विदाई की उड़ान: रिटायरमेंट से पहले एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने तेजस में भरी आखिरी सॉर्टी
राहुल गांधी मदारी का खेल खेल रहे: शिंदे गुट के नेता का कांग्रेस पर तीखा हमला
रेनशॉ का जलवा: 272 रन ठोक ऑस्ट्रेलिया जीत की दहलीज पर, अफ्रीका को अब चमत्कार की दरकार
रील के लिए मौत से खिलवाड़: झांसी ओवरब्रिज पर चलती बाइक की सीट पर लेटा युवक, वीडियो वायरल
मिडिल ईस्ट में बढ़ती आग: अजीत डोभाल और ईरान के सुरक्षा प्रमुख के बीच हाई-लेवल बातचीत, क्या हैं मायने?
ब्लूमबर्ग फोरम: PM मोदी बोले- भारत की प्रगति से पूरी दुनिया को लाभ, सशक्तिकरण ही हमारा लक्ष्य
भारत का वैश्विक मंत्र: शक्ति का उपयोग दूसरों को सशक्त बनाने के लिए हो