जोधपुर: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपने शानदार करियर को एक भावुक और यादगार विदाई दी है। 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे वायुसेना प्रमुख ने सोमवार को स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में अपनी अंतिम उड़ान भरी।
तरंग शक्ति युद्ध अभ्यास में दिखाया दमखम यह विशेष उड़ान जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर आयोजित बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास तरंग शक्ति के दौरान भरी गई। इस दौरान एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने न केवल तेजस की कमान संभाली, बल्कि मित्र देशों के विमानों और प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के साथ भी उड़ान भरी।
वायुसेना का खास संदेश भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस ऐतिहासिक उड़ान का वीडियो साझा किया है। वायुसेना ने पोस्ट में लिखा, एक आखिरी लड़ाकू उड़ान। जीवनभर का जुनून। स्वदेशी तेजस विमान की कमान संभालते हुए, यह उनके करियर का एक ऐसा परिभाषित क्षण है, जो उड़ान के प्रति उनके गहरे लगाव को दर्शाता है।
नेतृत्व की मिसाल वायुसेना ने अपने संदेश में कहा कि यह उड़ान उस लड़ाकू पायलट की भावना को प्रदर्शित करती है, जिसने हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व करने (Leading from the front) के सिद्धांत में विश्वास किया है। एपी सिंह की यह विदाई उनके दशकों लंबे सेवाकाल और देश के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
ऑपरेशन सिंदूर और वायुसेना की ताकत सेवानिवृत्ति से ठीक पहले, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए भारतीय वायुसेना की युद्ध तैयारियों की सराहना की थी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने भारतीय वायुसेना की त्वरित प्रतिक्रिया देने, प्रहार करने और प्रभावी रक्षा करने की क्षमता का लोहा माना है।
एपी सिंह का रिटायरमेंट भारतीय वायुसेना के लिए एक युग के अंत जैसा है, जिन्होंने न केवल एक कुशल पायलट के तौर पर बल्कि एक रणनीतिकार के रूप में भी देश की सेवा की है।
*A FINAL FIGHTER SORTIE. A LIFETIME OF PASSION.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) October 12, 2026
At the controls of the indigenous Tejas, the Chief of the Air Staff, Air Chief Marshal AP Singh, takes to the skies for his last fighter sortie — a defining moment in a distinguished career shaped by an abiding passion for flying… pic.twitter.com/pPqABdRFBm
CJI से इस्तीफा मांग बुरे फंसे कांग्रेसी, डिलीट करनी पड़ी पोस्ट; रिजिजू ने घेरा
राहुल गांधी का कोहनी प्रहार : दिल्ली मार्च के दौरान वायरल हुआ वीडियो, बीजेपी ने घेरा
सुप्रीम कोर्ट मार्च में राहुल गांधी पर बदसलूकी के गंभीर आरोप: महिला पत्रकार ने सुनाई आपबीती
फ्रांस में चौतरफा संकट: सुलगती सड़कें, नाराज छात्र और दोहरे मापदंडों पर सवाल
तमिलनाडु की सियासत में विजय का उदय: क्या मोदी और थलपति के बीच बन रहा है नया समीकरण?
सिंहासन खाली करो कि जनता आती है : शशि थरूर का सरकार पर सीधा हमला
ये आंदोलन जन-आंदोलन नहीं, विदेशी साजिश है : हरीश साल्वे का सनसनीखेज दावा
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा: फोटो खिंचवाने को लेकर पर्यटकों के बीच जमकर चले लात-घूंसे
अक्टूबर की बारिश: मौसम का बदला मिजाज, किसानों के लिए आफत या राहत ?
6 राज्यों में बड़े बदलाव: राष्ट्रपति मुर्मू ने नियुक्त किए नए राज्यपाल, देखें पूरी सूची