दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन सोमवार (12 अक्टूबर) को दिल्ली की सड़कों पर इंडिया गठबंधन ने अपनी एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च निकाला। इस प्रदर्शन का मुख्य केंद्र मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नाराजगी और चुनावों में वोट चोरी का मुद्दा था।
सपा सांसद का हुंकार मार्च में शामिल समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने सरकार और चुनाव आयोग को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली में अपनी ताकत दिखाने के बाद अब आंदोलन को व्यापक बनाया जाएगा। भदौरिया ने कहा, अब चुनाव आयोग के खिलाफ आगे की लड़ाई उत्तर प्रदेश की धरती से शुरू होगी और गांव-गांव तक पहुंचेगी। ज्ञानेश कुमार को अब पद छोड़ना ही होगा।
बैरिकेड्स तोड़ते दिखे कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गर्मा गया था। आनंद भदौरिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग पर चढ़कर झंडे लहराते नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, बैरिकेटिंग भी नहीं रोक पाई समाजवादी सैलाब को। कार्यकर्ता लगातार CEC के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
सुप्रीम कोर्ट तक गूंजे नारे पैदल मार्च के दौरान राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव सहित इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता सुप्रीम कोर्ट परिसर पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने जमकर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। गठबंधन के नेताओं ने शीर्ष अदालत के भीतर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
राजनीतिक घमासान तेज चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे इन सवालों के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एक ओर जहां इंडिया गठबंधन वोट चोरी का आरोप लगाकर सड़कों पर है, वहीं दूसरी ओर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी विपक्ष पर हमलावर हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसमें राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं, वे शिव तांडव की बात कर रहे हैं।
आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों पर सबकी निगाहें टिकी हैं, क्योंकि विपक्षी खेमा अब इस आंदोलन को बड़े जनसमर्थन के साथ राज्य स्तर पर ले जाने की तैयारी में है।
बैरिकेटिंग भी रोक नहीं पाई समाजवादी सैलाब को
— Anand Bhadauria (@BhadauriyaAnand) October 12, 2026
(बैरिकेटिंग पर चढ़कर झंडा लहराते हुए) pic.twitter.com/HVCk0tEE92
वाराणसी प्रदर्शन पर मनोज तिवारी का तीखा प्रहार: देश को नेपाल-बांग्लादेश बनाने की साजिश
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास: बने भारत के नंबर-1 टी20 फील्डर, कैचिंग में दुनिया के दिग्गजों को छोड़ा पीछे
योगी संभल से और अखिलेश गोरखपुर से लड़ें चुनाव, ओवैसी ने दिया डबल चैलेंज
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: नेहा बोरा की हमशक्ल ने पुलिस को छकाया, असली नेता कहीं और खेल रही थी दांव!
अब लड़ाई की शुरुआत UP से होगी : चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान
मराठी सिनेमा और लावणी जगत को बड़ा झटका: दिग्गज अभिनेत्री मधु कांबीकर का 73 वर्ष की आयु में निधन
रणजी ट्रॉफी में रवींद्र जडेजा का तूफान: शतक ठोककर दिखाया अपना दम, सौराष्ट्र का स्कोर 392
रणजी ट्रॉफी: कब हुई शुरुआत, किसने दिया था इसका प्लान और कैसे पड़ा यह नाम?
CJI सूर्यकांत का पत्र एक्स पर हुआ वायरल: कांग्रेस और सुप्रीम कोर्ट के बीच बढ़ा विवाद
महंगाई का डबल अटैक: रिटेल इंफ्लेशन दो साल के उच्च स्तर पर, आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही सब्जियां