हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेला-2027 की तैयारियां अब जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में कुंभ का आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने इस आयोजन को वैश्विक स्तर पर भव्य और दिव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया है।
मेला नियंत्रण भवन (CCR) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि कुंभ केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं और सनातन संस्कृति का महाकुंभ है। नई वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अब देश-विदेश के श्रद्धालु हरिद्वार कुंभ से जुड़ी हर जानकारी एक क्लिक पर पा सकेंगे।
कुंभ-2027 का नया लोगो बेहद खास है। इसमें मां गंगा, हर की पैड़ी, भगवान शिव, त्रिशूल और डमरू जैसे प्रतीकों को उकेरा गया है। इसके साथ ही मां मनसा देवी और चंडी देवी की पहाड़ियों को भी स्थान मिला है, जो हरिद्वार की आध्यात्मिक पहचान को दर्शाता है। गौरव की बात यह है कि इस लोगो को हरिद्वार की ही रहने वाली मधु शर्मा ने डिजाइन किया है।
कुंभ के उत्साह को बढ़ाने के लिए साधु और संतों के मन में हर्ष छा गया, कुंभ का पर्व आ गया बोल वाला आधिकारिक थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया गया। स्थानीय गायक राघव राजा द्वारा रचित व स्वरबद्ध यह गीत कुंभ के प्रति भक्तों की गहरी आस्था और उमंग को व्यक्त करता है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 2027 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक इंतजाम करना सरकार की प्राथमिकता है। आधिकारिक वेबसाइट, लोगो और थीम सॉन्ग के माध्यम से सरकार अब कुंभ के संदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी में है, ताकि दुनिया भर के लोग इस अद्वितीय सांस्कृतिक समागम का हिस्सा बन सकें।
*धर्मनगरी हरिद्वार में हरिद्वार कुंभ-2027 की वेबसाइट, गीत और आधिकारिक लोगो लॉन्च किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार हरिद्वार कुंभ-2027 को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 12, 2026
कुंभ की आधिकारिक वेबसाइट… pic.twitter.com/IgZ0Rd2xS8
भरतपुर में खूनी संघर्ष: बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या
रणजी ट्रॉफी: कब हुई शुरुआत, किसने दिया था इसका प्लान और कैसे पड़ा यह नाम?
सिंहासन खाली करो : शशि थरूर का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के सुर में सुर मिलाए
जीते तो पुरुषार्थ, हारे तो EVM दोषी : CM योगी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, दी कड़ी चेतावनी
CJI इस्तीफे की मांग पर मचा सियासी बवाल, भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला
एयरपोर्ट से लेकर ऑयल रिफाइनरी तक: हूतियों के जाल में फंसा सऊदी अरब, क्या है असली खतरा?
90 डिग्री मुड़ेगी गन, दीवार के पीछे से होगा गेम ओवर : भारतीय सेना का नया त्रिकाल अब बनेगा आतंकवादियों का काल
दिल्ली हाईकोर्ट: पुलिस की बर्बरता के खिलाफ वकीलों ने हाथ में ली संविधान की किताब
न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें: रणजी में स्टार खिलाड़ियों का फ्लॉप शो बना चिंता का सबब
भिलाई में दिखा अग्रवंश का महाकुंभ: शोभायात्रा और सेवा कार्यों के साथ संपन्न हुआ अग्रसेन जयंती महोत्सव