वडोदरा: भारत की सांस्कृतिक विरासत का जादू पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोलता है। नवरात्र के पावन पर्व पर गरबा की धुन किसे थिरकने पर मजबूर न कर दे? कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिस्साफी गुजरात के वडोदरा में गरबा के रंग में सराबोर नजर आईं।
50 हजार लोगों के साथ थिरकीं माया माया तिस्साफी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह वडोदरा में आयोजित ‘Aikyam2026’ कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। इस भव्य आयोजन में वे करीब 50 हजार लोगों के साथ गरबा करती दिखाई दीं। इस कार्यक्रम की मेजबानी बीजेपी सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने की थी।
पारंपरिक गुजराती लुक ने जीता दिल गरबा के मैदान में माया तिस्साफी का अंदाज बेहद खास था। उन्होंने पारंपरिक गुजराती लहंगा-चोली पहनी थी। रंग-बिरंगे भारतीय परिधान में उनकी सादगी और गरबा की स्टेप्स ने वहां मौजूद हर किसी का दिल जीत लिया। उनकी तस्वीरों और वीडियो को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वे पूरी तरह से भारतीय संस्कृति में ढल चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार माया तिस्साफी ने खुद अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट से गरबा करते हुए वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, नवरात्रि के उत्साह का जश्न मनाना एक प्रेरणादायक अनुभव रहा। गरबा एक ऐसा पारंपरिक लोक नृत्य है जो लोगों को भक्ति, संस्कृति और समुदाय के उत्सव में एक साथ लाता है।
यूजर्स ने लुटाया प्यार वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर खूब प्यार बरसाया है। एक यूजर ने लिखा, आपका यह अंदाज बेहद शानदार है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, आपको गुजराती डांस करते देखकर वाकई में बहुत खुशी हुई। कई लोग भारतीय संस्कृति के प्रति उनके इस सम्मान की जमकर सराहना कर रहे हैं।
What an inspiring evening, celebrating the spirit of #Navratri, graciously hosted by MP @drhemangjoshimp. The festivities continued with Garba - the traditional folk dance of Gujarat that brings people together in a vibrant celebration of devotion, culture and community.
— Maya Tissafi (@SwissAmbIND) October 11, 2026
With… pic.twitter.com/Dtdz1kXJAD
दिल्ली मार्च से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेताओं की धरपकड़, जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा
शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका: प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी, विचारधारा पर उठाए गंभीर सवाल
वोट चोरी का आरोप: संजय सिंह ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
रामलीला मंच बना अश्लीलता का अड्डा: बार बालाओं के डांस पर बवाल, 50 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज
CJP प्रोटेस्ट का सबसे छोटा प्रदर्शनकारी: भागते हुए वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम
न्यूजीलैंड दौरे से पहले रवींद्र जडेजा का विस्फोट , रणजी ट्रॉफी में जड़ा शानदार शतक
हरिद्वार कुंभ-2027: नए लोगो, वेबसाइट और गीत के साथ वैश्विक स्तर पर गूंजेगा आस्था का महापर्व
दिल्ली हाईकोर्ट: पुलिस की बर्बरता के खिलाफ वकीलों ने हाथ में ली संविधान की किताब
जंतर-मंतर पर सियासत: सलमान खुर्शीद बोले- हम जहां बैठेंगे, वही जंतर-मंतर बन जाएगा
जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रदर्शन का केंद्र: दिल्ली पुलिस ने बदली प्रोटेस्ट की जगह, जानिए क्या है नई गाइडलाइंस