उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने सपा पर मुसलमानों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि अब कौम को कालीन बिछाने की नहीं, बल्कि सत्ता में हिस्सेदारी की जरूरत है।
सपा के साथ रहकर मुसलमानों ने क्या पाया? ओवैसी ने तीखे लहजे में सवाल किया कि मुसलमानों ने पिछले 2-3 पीढ़ियों तक सपा का साथ देकर आखिर क्या हासिल किया? उन्होंने आजमगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा, सपा ने आजमगढ़ को क्या दिया? उन्होंने शिबली कॉलेज को यूनिवर्सिटी का दर्जा देने का वादा क्यों पूरा नहीं किया? ओवैसी का कहना है कि अब मुसलमान सिर्फ दूसरों को नेता बनाने का काम नहीं करेंगे।
अब खुद नेता बनने का समय है अपनी नई रणनीति का जिक्र करते हुए ओवैसी बोले, अब सोच में बदलाव आया है। मुसलमान अब किसी और के पीछे चलने के बजाय खुद नेतृत्व करना चाहते हैं। हम किसी के गुलाम नहीं हैं। कुछ लोग आज भी कहते हैं कि नेहरू या गांधी जैसे नेता को समर्थन दो, लेकिन मैं कहता हूं कि तुम खुद नेता बनो।
अखिलेश और योगी पर मिलीभगत का आरोप सपा की लगातार हार पर चुटकी लेते हुए ओवैसी ने कहा कि सपा 2014 से 2024 तक लगातार चुनाव हार रही है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच अंदरूनी मिलीभगत है। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है जैसे वे अयोध्या को फुटबॉल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। चंदे की चोरी और SIT रिपोर्ट पर खामोशी इस साजिश का प्रमाण है।
खुली चुनौती: हिम्मत है तो अदला-बदली कर चुनाव लड़ें ओवैसी ने दोनों नेताओं को चुनौती दी कि अगर वे अपनी लोकप्रियता के प्रति इतने ही आश्वस्त हैं, तो अपने गढ़ बदल लें। उन्होंने कहा, अगर अखिलेश और सीएम इतने ही लोकप्रिय हैं, तो मुख्यमंत्री को संभल से और अखिलेश को गोरखपुर से चुनाव लड़ने दें। जनता और AIMIM उन्हें उनके ही निर्वाचन क्षेत्रों में हरा देगी।
ओवैसी का यह बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण की एक नई तस्वीर पेश कर रहा है। देखना होगा कि सपा इस बढ़ते दबाव का सामना कैसे करती है।
*#WATCH | Azamgarh, UP: AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, We no longer need a Gandhi or a Nehru; we need our own leaders.
— ANI (@ANI) October 11, 2026
... No one speaks about our suffering. Yet today, the police detain someone and order them not to stage a protest for a year... I see people from within… pic.twitter.com/6Crx7ziqUC
CJP प्रदर्शन: पुलिस की सख्ती पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी, कहा- यह संविधान का सीधा उल्लंघन
प्रशासन पस्त, तस्कर मस्त: भारत में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तान की जहरीली ब्यूटी क्रीम, फिर पकड़ी गई बड़ी खेप
चलती एंबुलेंस से स्ट्रेचर समेत सड़क पर गिरा मरीज, 90 सेकंड तक अनजान रहा ड्राइवर
सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, CJI ने मुलाकात की मांग ठुकराई
14 साल की फराह बलूच का संदेश: अगली नवरात्रि हिंगलाज माता मंदिर में मनाएंगे, बलूचिस्तान को न भूलें भारत
IND vs WI: अभिषेक शर्मा की आतिशी पारी और गेंदबाजी के दम पर भारत ने सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
लखनऊ में अपना घर पाने का मौका: मात्र 6.50 लाख में मिल रहा 1 BHK फ्लैट, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
आसमानी आफत: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD का अलर्ट जारी
एयरपोर्ट से लेकर ऑयल रिफाइनरी तक: हूतियों के जाल में फंसा सऊदी अरब, क्या है असली खतरा?
ट्रंप का एनर्जी सीजफायर वाला दावा: क्या वाकई युद्ध में थमेंगे हमले, या सिर्फ कूटनीतिक बयानबाजी?