दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-6115) केबिन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ओवरहेड लगेज कम्पार्टमेंट में रखे एक पावर बैंक में अचानक आग लग गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान को तुरंत हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया, जहां इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए 36 सेकंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि आग लगने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। वीडियो में कुछ यात्री अपने बैग का इस्तेमाल कर आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान केबिन क्रू ने भी तुरंत सक्रियता दिखाई और फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं।
इंडिगो ने इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, 11 अक्टूबर को दिल्ली से चेन्नई जा रही फ्लाइट में एक यात्री के पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलता देखा गया था। क्रू ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया। यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद, उन्हें चेन्नई भेजने के लिए वैकल्पिक विमान का इंतजाम किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इस घटना ने फ्लाइट में सुरक्षा नियमों के महत्व को दोहरा दिया है। इंडिगो की बैगेज पॉलिसी के अनुसार, पावर बैंक और लिथियम बैटरी को लेकर बेहद सख्त दिशा-निर्देश हैं:
यह दुर्घटना एक चेतावनी है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करना न केवल एयरलाइन की जिम्मेदारी है, बल्कि यात्रियों की भी अनिवार्य भूमिका है।
An IndiGo flight operating from Delhi to Chennai reportedly made an emergency landing at Rajiv Gandhi International Airport in Shamshabad after a passenger s 𝐩𝐨𝐰𝐞𝐫 𝐛𝐚𝐧𝐤 caught fire on board. The incident involved flight 6E6115, according to the sources.#IndiGo… pic.twitter.com/JgoFtMVa6u
— Sudhakar Udumula (@sudhakarudumula) October 11, 2026
बिग बॉस 20 में बिल्लू बॉक्सर की एंट्री: घर में कदम रखते ही मचा बवाल!
आसमान में मचा हड़कंप: इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
हिरासत में युवक को आया पैनिक अटैक: ताड़देव पुलिस स्टेशन का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का फ्लॉप शो , 3 मैचों में बनाए सिर्फ 3 रन
अघोषित इमरजेंसी और लोकतंत्र का संकट: CJI से मिलेंगे खरगे-राहुल, सरकार पर बरसी कांग्रेस
राहुल गांधी पर बरसे रामदास अठावले, कहा- सिर्फ सरकार को बदनाम करने में जुटी है कांग्रेस
दिल्ली में तानाशाही के खिलाफ CJP का हल्ला बोल: कई नेता हिरासत में, जारी रहेगा प्रदर्शन
सीजेपी प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को थमाया कारण बताओ नोटिस
खौफनाक मंजर: तमिलनाडु में बेकाबू कार ने मारी टक्कर, हवा में उछली बाइक; CCTV में कैद हुई रोंगटे खड़े करने वाली घटना
पहले अपनी टिकट पक्की करें: अयोध्या से चुनाव लड़ने के चैलेंज पर अखिलेश का योगी पर पलटवार