नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रविवार को लगातार दूसरे दिन राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण विरोध मार्च उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर की ओर बढ़ने से रोक दिया।
प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी प्रदर्शन के दौरान CJP के कई शीर्ष नेताओं को हिरासत में लिया गया। पार्टी के अनुसार, हिरासत में लिए गए नेताओं में अंकित भारद्वाज, अनम, मुकेश ऑलराउंडर, बालकृष्ण और सुधीर सांगवान शामिल हैं। इसके अलावा, माकपा सांसद जॉन ब्रिटास के हिरासत में लिए जाने की भी पुष्टि हुई है।
तानाशाही के अंत की शुरुआत पार्टी ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई को तानाशाही करार दिया है। CJP ने स्पष्ट किया है कि वे इस दमनकारी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। पार्टी का कहना है, हम न पीछे हटेंगे और न ही डरेंगे। यह तानाशाही के अंत की शुरुआत है।
मार्च के दौरान हंगामा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारियों को कनॉट प्लेस के इनर सर्किल और राजीव चौक से जंतर-मंतर की ओर मार्च करते देखा जा सकता है। लोग ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगा रहे थे। इस बीच, सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई और कई लोगों को जबरन पुलिस वाहनों में ले जाया गया।
सुरक्षा का कड़ा पहरा शनिवार को भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोक दिया था। इसके बाद पार्टी ने रविवार सुबह 10 बजे फिर से जुटने का ऐलान किया था। बढ़ते तनाव को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। पार्टी की ओर से लगातार वीडियो साझा कर पुलिस की कार्रवाई को बर्बरता बताया जा रहा है।
CJP Leaders Ankit Bharadwaj, Anam, Mukesh all-rounder, Balakrishna, Sudhir Sangwan got detained while protesting peacefully Today!
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 11, 2026
We will neither back down nor be intimidated.
This is the beginning of the end of this dictatorship. pic.twitter.com/Ze53Gpovbo
चेन्नई में पीएम मोदी का मेगा शो: सीएम विजय के साथ मेट्रो की सवारी, तमिलनाडु को 13 हजार करोड़ का तोहफा
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा पलटवार: देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
नेपाल में जलप्रलय का खतरा: बूढ़ी गंडकी नदी में उफान, हाई अलर्ट जारी
देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात , CJI से गुहार लगाएगी कांग्रेस
ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना का एक्शन: नाकेबंदी तोड़ने वाले कार्गो शिप पर दागी मिसाइल
नेपाल में फिर कुदरत का कहर: बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, बह गए घर और पुल
दिल्ली की सड़कों पर आज भारी ट्रैफिक का दबाव, 30 रूटों पर डायवर्जन के साथ पुलिस की सख्त एडवाइजरी
ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का फ्लॉप शो , 3 मैचों में बनाए सिर्फ 3 रन
पेंसिल्वेनिया में खूनी तांडव: मास शूटिंग में 2 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत, सहमा अमेरिका
बिग बॉस 20 में बिल्लू बॉक्सर की एंट्री: घर में कदम रखते ही मचा बवाल!