नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का संकट नेपाल में एक बार फिर कुदरत का कहर बरपा है। नेपाल के बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़ की चेतावनी जारी की है। नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
इलाकों को खाली करने के निर्देश नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने प्रभावित इलाकों के लोगों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। चुमानुवमी रूरल म्युनिसिपैलिटी-6 के पास नदी का बहाव बेहद खतरनाक हो गया है। प्रशासन ने लोगों से त्रिशूली दोभान तक नदी के किनारे न जाने और तुरंत सुरक्षित व ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है।
20 से अधिक घर जमींदोज नदी के रौद्र रूप का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 20 से ज्यादा घर पानी के तेज बहाव में बह चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दृश्यों में पानी का प्रवाह अत्यंत भयावह दिखाई दे रहा है। हालांकि, बाढ़ आने के सटीक समय को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
पहले भी देख चुका है विनाशकारी मंजर नेपाल के लिए यह बाढ़ एक डरावनी याद ताजा करने वाली है। 26 अगस्त को आई अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। तब भोटेकोसी की सहायक नदी ल्हेन्डे में हिमस्खलन के कारण पानी का बहाव रुक गया था, जिससे बिना किसी चेतावनी के अचानक बाढ़ आ गई थी। उस त्रासदी में जान-माल का भारी नुकसान हुआ था।
अर्थव्यवस्था को करोड़ों का नुकसान विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में आई विनाशकारी बाढ़ से नेपाल को करीब 1.66 अरब अमेरिकी डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ था। इसमें से 83 प्रतिशत नुकसान बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का हुआ है। नेपाल सरकार का प्रारंभिक आकलन भी इस आपदा को देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका मानता है।
प्रशासन की अपील: सतर्कता ही बचाव है फिलहाल, तटीय और निचले इलाकों में रह रहे लोगों के लिए स्थिति बेहद गंभीर है। प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। रेस्क्यू टीमें और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
नेपाल की बूढ़ी गंडकी नदी में फिर से बाढ़ आई है। पानी का फ्लो देखिए, एकदम भयावाह है। 20 से ज्यादा घर बाढ़ में बह गए हैं। सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा है। pic.twitter.com/fliQRx5tmg
— Sachin Gupta (@Sachingupta) October 11, 2026
पहले अपनी टिकट पक्की करें: अयोध्या से चुनाव लड़ने के चैलेंज पर अखिलेश का योगी पर पलटवार
पहला पास परगट को ही दूंगा... रंधावा ने भरी हुंकार, कांग्रेस का 2027 का रोडमैप तैयार
मुझे किडनैप किया, मां को धक्का मारा : ध्रुव राठी के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप
जंतर-मंतर पर फिर गरजेगी CJP: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा महा-आंदोलन
2027 में भाजपाइयों की विदाई तय: अखिलेश यादव का सत्ता परिवर्तन का बड़ा ऐलान
कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, राहुल गांधी से जवाब तलब
निर्णायक मुकाबले से पहले महाकाल की शरण में गौतम गंभीर, क्या इंदौर में पलटेगी बाजी?
लड़ाई चेलों से नहीं, आमने-सामने होनी चाहिए : क्या अखिलेश यादव स्वीकार करेंगे सीएम योगी की अयोध्या चुनौती ?
जंतर-मंतर पर फिर संग्राम: सीजेपी नेताओं की आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी, दिल्ली में धारा 163 लागू
इधर आओ! कूड़ा क्यों डाला वहां.. : कैमरे और स्पीकर ने रंगे हाथ पकड़ा तो घबरा गया शख्स