ग्रेटर नोएडा में स्मार्ट सिटी की निगरानी का असर अब रात के अंधेरे में भी साफ दिखने लगा है। सेक्टर बीटा-1 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खुले में कचरा फेंकने वाले एक शख्स को स्मार्ट तकनीक ने सबक सिखाया है।
रात के सन्नाटे में हुई पकड़ा-पकड़ी वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सड़क किनारे कचरे से भरी पॉलीथिन फेंक देता है। उसे लगा कि कोई देख नहीं रहा, लेकिन तभी स्मार्ट सीसीटीवी से जुड़े लाउडस्पीकर से एक भारी आवाज गूंजी, कूड़ा यहां से उठाओ... हेलो! भाई, इधर आओ, कूड़ा क्यों डाला वहां पे? उठाओ इसको!
चालान के डर से घबराया शख्स अचानक खुद को संबोधित करती आवाज सुनकर वह शख्स बुरी तरह सकपका गया। वह इधर-उधर देखने लगा कि आवाज कहां से आ रही है। तभी स्पीकर से चेतावनी दी गई, सुबह चालान कटेगा आपका, सर आ गए आप कैमरे में... कूड़ा उठाओ वहां से। यह सुनते ही शख्स डर गया और तुरंत वापस आकर अपना फेंका हुआ कचरा उठा लिया।
वायरल हुआ वीडियो, यूजर्स ने की तारीफ यह पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर लोग इस स्मार्ट सिटी के कमाल की खूब चर्चा कर रहे हैं। कोई इसे अंधेरे का डर खत्म करने वाला कदम कह रहा है, तो कोई इसे स्वच्छता के प्रति जागरूकता का बेहतरीन उदाहरण बता रहा है।
क्या है स्मार्ट सिटी का मकसद? यह घटना साबित करती है कि ग्रेटर नोएडा में लगाए गए पब्लिक एड्रेस सिस्टम सिर्फ रिकॉर्डिंग के लिए नहीं, बल्कि तुरंत हस्तक्षेप करने के लिए भी प्रभावी हैं। खुले में कचरा फेंकना न केवल गंदगी फैलाता है, बल्कि बीमारियों का भी बड़ा कारण है।
अंधेरे का फायदा उठाकर गलत काम करने वालों के लिए यह एक बड़ा सबक है। अब स्मार्ट कैमरे और माइक हर हरकत पर बारीक नजर रखे हुए हैं, जो गलत करने वालों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं।
*Greater Noida: बीटा-1 में सड़क पर कूड़ा फेंकते ही कैमरे में कैद हुआ शख्स।
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) October 10, 2026
माइक पर अनाउंसमेंट हुआ, भाई, कूड़ा क्यों फेंका? उठाओ भाई! 😅
अनाउंसमेंट सुनकर शख्स भौचक्का रह गया और इधर-उधर देखने लगा।
आखिरकार फेंका हुआ कूड़ा उठाया।
अब घर ले गया या सही जगह फेंका, ये पता नहीं! 😂👏 pic.twitter.com/9CiX1DdLG1
निर्णायक मुकाबले से पहले महाकाल की शरण में गौतम गंभीर, क्या इंदौर में पलटेगी बाजी?
IND vs WI: आज इंदौर में महामुकाबला , सीरीज में बढ़त बनाने के लिए आमने-सामने होंगे भारत और वेस्टइंडीज
नेपाल में कुदरत का तांडव: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, कई घर बहे
नेपाल में बूढ़ी गंडकी का तांडव: 3 पुल बहे, कई गांव बाढ़ की चपेट में; रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
IND vs WI: तीसरे टी20 में बन सकते हैं कई बड़े कीर्तिमान, अभिषेक-ईशान की नजरें इन दिग्गजों के रिकॉर्ड पर
लद्दाख के सोनम वांगचुक की सरकार को चेतावनी: 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो शुरू करूंगा अनशन
रियाद हवाई अड्डे पर हूती विद्रोहियों का घातक हमला: 12 की मौत, 300 से अधिक घायल
नेपाल में कुदरत का कहर: बूढ़ी गंडक नदी में भीषण बाढ़ से मची तबाही, बहा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का कैंप
फ्लाइट में इंकलाब और पुलिस का आमना-सामना: जब कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से फंसी आम जनता
ट्रंप की नई आवाज : कौन हैं केटी जकारिया, जिन्हें व्हाइट हाउस की कमान मिली?