पनामा में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। एक दुकान के भीतर तीन लोग अपनी जान बचाने के बजाय शराब की महंगी बोतलों को गिरने से बचाने की कोशिश करते नजर आए।
क्या हुआ पनामा में? भूकंप के तेज झटकों से जब पूरी दुकान डोलने लगी और सामान अलमारियों से नीचे गिरने लगा, तब सामान्य प्रतिक्रिया के तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर भागना चाहिए था। लेकिन ये तीन व्यक्ति अपनी सुरक्षा को ताक पर रखकर बोतलें पकड़ने में जुट गए। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है और लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि सामान आखिर जान से बढ़कर कैसे हो सकता है।
खतरनाक है यह लापरवाही विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप के दौरान इस तरह की हरकत जानलेवा साबित हो सकती है। आपदा के समय हर सेकंड कीमती होता है। ऐसे में सामान बचाने के लिए रुकना बेहद खतरनाक है। यदि आप घर या दुकान के अंदर हैं, तो तुरंत किसी मजबूत मेज के नीचे झुकें और अपने सिर व गर्दन को ढकें। खिड़कियों, कांच और भारी अलमारियों से दूर रहना ही बचाव का एकमात्र तरीका है।
भूकंप की तबाही का मंजर पनामा में शुक्रवार को आए इस 7.6-7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप का केंद्र पनामा सिटी से करीब 200 किलोमीटर दूर अजुएरो प्रायद्वीप के पास था। झटकों के बाद अगले 18 घंटों के भीतर 100 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स (छोटे झटके) महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में रहे।
नुकसान का आंकलन शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आपदा में कम से कम 27 लोग घायल हुए हैं और 400 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। वेरागुआस, हेरेरा और लॉस सैंटोस प्रांतों में सबसे अधिक नुकसान देखा गया है। पेनोनोमे शहर में एक ऐतिहासिक चर्च का घंटाघर गिर गया और सड़कों पर बड़ी दरारें आ गई हैं।
सुनामी का अलर्ट भूकंप की तीव्रता को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया था। पनामा के अलावा कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, पेरू, मेक्सिको, ग्वाटेमाला, निकारागुआ, कोलंबिया और इक्वाडोर के तटीय इलाकों के लिए भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिससे तटीय क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।
#ATENCION | Un curioso video se ha viralizado en redes sociales tras el terremoto de magnitud 7,7 que sacudió Panamá. Las imágenes muestran cómo varios hombres, en lugar de permanecer afuera, a salvo, corrieron al interior de un establecimiento comercial para proteger las… pic.twitter.com/RihAlZkqu4
— CENTRO Digital (@radiocentroec) October 10, 2026
विमान के अंदर पुलिस का ऑपरेशन : क्या महिला अधिकारियों को चुनना महज संयोग था या कोई सोची-समझी रणनीति?
काशी शर्मसार: पिता के अंतिम संस्कार में पहुंचे युवक पर महाश्मशान में जानलेवा हमला
हार्दिक पांड्या का 33वां जन्मदिन: मैगी खाकर गुजारे दिन, आज बन गए हैं मैच विनर
हमारे कुलदेवता हैं रजनीकांत : नवरात्रि पर फैन ने सजाया थलाइवर का अद्भुत दरबार
दिल्ली प्रदर्शन: पुलिस को छकाने वाला नन्हा कॉकरोच बना चर्चा का विषय, वीडियो वायरल
हारने पर धांधली का शोर मचाना गलत : चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व अधिकारी
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का बड़ा ऐलान: वनडे सीरीज के लिए कीवी टीम में इन धुरंधरों की वापसी
ग्रेटर नोएडा: सड़क पर कूड़ा फेंकते ही CCTV से गूंजी आवाज- ओ भाई! अभी उठाओ , घबराकर भाग खड़ा हुआ शख्स
टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड का बड़ा ऐलान: 3 साल बाद लौटा ये खूंखार गेंदबाज, सैंटनर संभालेंगे कमान
भारत के खिलाफ मंडाला आर्ट वाली जर्सी में उतरेगी कीवी टीम, जानिए क्या है इसकी खासियत