ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सेक्टर बीटा-1 में एक व्यक्ति को खुले में कूड़ा फेंकना उस समय भारी पड़ गया, जब CCTV कैमरे से उसे सीधे चेतावनी दी गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अचानक गूंजी भारी आवाज घटना 9 अक्टूबर की रात करीब 10:15 बजे की है। एक व्यक्ति चुपचाप सड़क किनारे दीवार के पास कूड़ा फेंककर आगे बढ़ ही रहा था कि अचानक लाउडस्पीकर के जरिए आवाज आई- ओ भाई! कूड़ा क्यों फेंका? उसे अभी उठाओ।
आवाज सुनकर वह शख्स चौंक गया और इधर-उधर देखने लगा। उसे समझ नहीं आया कि बिना किसी सुरक्षाकर्मी के सामने दिखे उसे कौन टोक रहा है।
चालान का डर और सुधरे हालात जब उस व्यक्ति ने आवाज को नजरअंदाज करने की कोशिश की, तो उसे चेतावनी दी गई कि यदि उसने कूड़ा नहीं उठाया, तो सुबह उसका चालान काट दिया जाएगा। चालान शब्द सुनते ही शख्स के होश उड़ गए। वह तुरंत वापस मुड़ा, फेंका हुआ कूड़ा उठाया और घबराकर वहां से अपने घर की ओर चल दिया।
RWA की नई पहल सेक्टर बीटा-1 के RWA महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि सेक्टर को स्वच्छ रखने के लिए जगह-जगह CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से निगरानी की जाती है। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाता हुआ पकड़ा जाता है, तो उसे तुरंत लाउडस्पीकर के जरिए टोक दिया जाता है।
सोशल मीडिया पर चर्चा नगर के लोगों ने RWA की इस अनूठी पहल की जमकर तारीफ की है। इंटरनेट पर वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि सफाई बनाए रखने के लिए तकनीक का यह इस्तेमाल बेहद कारगर है। जहां प्रशासन की सख्ती के बावजूद लोग बाज नहीं आते, वहां इस तरह की लाइव मॉनिटरिंग गंदगी फैलाने वालों के लिए बड़ा सबक बनी है।
*Greater Noida: बीटा-1 में सड़क पर कूड़ा फेंकते ही कैमरे में कैद हुआ शख्स।
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) October 10, 2026
माइक पर अनाउंसमेंट हुआ, भाई, कूड़ा क्यों फेंका? उठाओ भाई! 😅
अनाउंसमेंट सुनकर शख्स भौचक्का रह गया और इधर-उधर देखने लगा।
आखिरकार फेंका हुआ कूड़ा उठाया।
अब घर ले गया या सही जगह फेंका, ये पता नहीं! 😂👏 pic.twitter.com/9CiX1DdLG1
रियाद एयरपोर्ट पर खूनी मिसाइल हमला: 12 की मौत, 300 घायल; भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
गुरुग्राम पुलिस की हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, जंतर-मंतर जाने पर फिर होगी गिरफ्तारी?
भागिए मत अखिलेश जी! : अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर बीजेपी विधायक ने घेरा
ऋतुराज गायकवाड़ के लिए खतरे की घंटी: लगातार फ्लॉप शो के बाद न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होना तय!
CEC का इस्तीफा नहीं, तब तक नहीं रुकेंगे : CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान
देश में अघोषित आपातकाल : खड़गे का केंद्र पर बड़ा हमला, CJI से मिलेंगे कांग्रेस नेता
जंतर-मंतर प्रदर्शन: हिरासत के बाद अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज कोर्ट में पेशी
अंधेरी सड़क पर फेंका कचरा, अचानक गूँजी आवाज- ओ भाई इधर आओ , फिर जो हुआ वो हो गया वायरल
गिरफ्तार नहीं, मुझे किडनैप किया गया : ध्रुव राठी का बड़ा दावा, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
चेन्नई में पीएम मोदी का मेगा शो: सीएम विजय के साथ मेट्रो की सवारी, तमिलनाडु को 13 हजार करोड़ का तोहफा