नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन और तेज हो गया है। पार्टी ने शनिवार को अपनी गिरफ्तारी और भारी पुलिस कार्रवाई के बावजूद रविवार सुबह 10 बजे फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का एलान किया है।
हिरासत से नहीं डरे प्रदर्शनकारी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने शनिवार को हुई धरपकड़ के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, सरकार को लगा कि गिरफ्तारियों से हम डर जाएंगे, लेकिन मोदी-शाह का यह डर साबित करता है कि हमने आधी लड़ाई जीत ली है। शिंदे ने स्पष्ट किया कि जब तक CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक विरोध जारी रहेगा।
अघोषित इमरजेंसी के आरोप CJP ने दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजामों को अघोषित इमरजेंसी करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि शनिवार को 15,000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। शिंदे ने कहा कि मेट्रो बंद करना, सिग्नल जैमर लगाना और शहर को किले में तब्दील करना लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश है। संगठन ने लोगों से अपील की है कि जहां पुलिस रोके, वहीं धरना शुरू कर दें।
विपक्ष और सिविल सोसाइटी में एकजुटता प्रदर्शनों में फूट की खबरों को नकारते हुए नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अनीश गवांडे ने कहा कि विपक्षी दल और सिविल सोसाइटी पूरी तरह साथ हैं। उन्होंने कहा कि 13 करोड़ वोटों में कथित हेरफेर की जवाबदेही तय होने तक यह सविनय अवज्ञा आंदोलन कई राज्यों में जारी रहेगा।
दिल्ली में ट्रैफिक के लिए एडवाइजरी रविवार के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। सुबह 6 बजे से नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई इलाकों—जंतर-मंतर, संसद मार्ग, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, और पटेल चौक—में ट्रैफिक डायवर्जन लागू हो सकता है।
अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गैर-जरूरी यात्रा से बचने का आग्रह किया है।
क्या है पूरा विवाद? यह पूरा आंदोलन मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर शुरू हुआ है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इसमें बड़े पैमाने पर हेरफेर कर 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।
11 October | Sunday | 10am
— Ajinkya Shinde (@AjinkyaCJP) October 10, 2026
Chalo Jantar Mantar!@Cockroachisback pic.twitter.com/U7Gk8i6fYV
रणजी ट्रॉफी से बाहर हुई अरुणाचल प्रदेश की टीम: क्रिकेट बोर्ड की अंदरूनी जंग ने बर्बाद किया खिलाड़ियों का भविष्य
बैंक के शटर के बाहर रात का डिनर: यह वीडियो याद दिलाएगा कि प्यार में दिखावे की नहीं, साथ की जरूरत होती है
पुलिस की घेराबंदी धरी रह गई, जंतर-मंतर पर कैसे पहुंचे भारतीय अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज?
दिल्ली पुलिस की हिरासत में पूर्व CM विजयन: घंटों सड़कों पर घुमाया, दवा तक लेने से रोका
मौत के जबड़े से निकली स्कूटी सवार लड़की, वीडियो देख कांप उठेगी रूह
राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: जो करना है कर लो, हम पीछे नहीं हटेंगे , CJP प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन
एक बार तो जेल जाना है... : मुंबई प्रोटेस्ट में हिरासत में लिए गए एक्टर इमरान खान
पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज में बवाल: माता सीता यूनिवर्सिटी के विरोध में 50 से अधिक शिक्षक हिरासत में
CJP प्रदर्शन: मुंबई में सड़क पर उतरे इमरान खान, तुषार गांधी के साथ पुलिस ने लिया हिरासत में
अल-नीनो का महा-संकट: दिसंबर में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड, क्या भारत में इस बार नहीं पड़ेगी ठंड?