संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में आईना दिखाया है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा और किसी भी तरह की परमाणु धमकी या ब्लैकमेल के आगे झुकने वाला नहीं है।
आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रथम सचिव अनमोल शेर सिंह बेदी ने राइट ऑफ रिप्लाई का उपयोग करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहलगाम में 26 नागरिकों की जान लेने वाले आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई पूरी तरह से आत्मरक्षा में थी। भारत ने इसे संतुलित और लक्षित करार दिया है।
शांति का अर्थ दो संकटों के बीच का विराम नहीं भारत ने कहा कि वह शांति चाहता है, लेकिन ऐसी शांति जो आतंकवाद को बढ़ावा दे, वह स्वीकार्य नहीं है। बेदी ने कहा कि बिना जवाबदेही तय किए शांति केवल दो संकटों के बीच का एक अस्थायी विराम है। उन्होंने दो-टूक कहा कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वालों और उसकी साजिश रचने वालों के बीच भारत कोई भेद नहीं करेगा।
परमाणु ब्लैकमेल पर भारत की रेड लाइन पाकिस्तान की परमाणु धमकियों पर निशाना साधते हुए भारत ने अपनी तीन प्रमुख सीमाएं तय कर दी हैं:
सिंधु जल संधि और एक्यू खान का जिक्र भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर भी पाकिस्तान को नसीहत दी। भारत ने कहा कि यह संधि आपसी विश्वास पर टिकी है, जिसे पाकिस्तान ने कमजोर किया है। इसके अलावा, भारत ने पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक ए.क्यू. खान के उस काली करतूतों का भी जिक्र किया, जिसने पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया था।
आतंकवाद का असली चेहरा बेनकाब भारत ने दुनिया को याद दिलाया कि ओसामा बिन लादेन जैसे दुर्दांत आतंकवादी को पाकिस्तान ने अपने यहां सुरक्षित पनाह दी थी। भारत ने चेतावनी दी कि परमाणु हथियारों का उपयोग कूटनीतिक हथकंडे या राजनीतिक दबाव बनाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। भारत ने साफ किया कि उसकी सैन्य क्षमताएं केवल रक्षात्मक हैं, लेकिन सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता में वह किसी से पीछे नहीं रहेगा।
#IndiaAtUN
— India at UN, NY (@IndiaUNNewYork) October 10, 2026
First Secretary Anmol Sher Singh Bedi exercised 🇮🇳’s right of reply in response to remarks made by Pakistan.
He underlined the following:
➡️ 🇮🇳 acted in self-defence after the Pahalgam terror attack that killed 26 civilians. Our response was measured, targeted and… pic.twitter.com/E73NIrxqpu
दिल्ली दंगा मामला: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार, 7 अन्य आरोपी बरी
रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइलों का तांडव: 12 की मौत, 300 घायल, मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव
एक बार तो जेल जाना है... : मुंबई प्रोटेस्ट में हिरासत में लिए गए एक्टर इमरान खान
ट्रंप की नई आवाज : कौन हैं केटी जकारिया, जिन्हें व्हाइट हाउस की कमान मिली?
क्रिकेटर नहीं, डॉक्टर होते जसप्रीत बुमराह? रोहित शर्मा ने खोला राज
जंतर-मंतर पर आमने-सामने आए भाई-बहन: एक तरफ वर्दी का फर्ज, दूसरी तरफ हक की आवाज
15 साल के वैभव सूर्यवंशी में दिखी नया सहवाग की झलक, दिग्गज ने की तारीफ
दिल्ली में ममता बनर्जी की गिरफ्तारी के बाद सियासी उबाल, सोमवार को इंडिया गठबंधन का बड़ा दांव
भागिए मत अखिलेश जी! : अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर बीजेपी विधायक ने घेरा
जंतर-मंतर प्रदर्शन: हिरासत के बाद अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज कोर्ट में पेशी