नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी को हिरासत में लिए जाने के बाद राजनीति गरमा गई है। ममता ने पुलिस की कार्रवाई को अपहरण करार दिया है।
दो घंटे वैन में घुमाया, मैं झुकने वाली नहीं हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हिरासत में लेने के बाद उन्हें दो घंटे तक जेल वैन में इधर-उधर घुमाया गया। उन्होंने कहा, हमें द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन लाया गया है, जहां मैंने अपने चार सांसदों के साथ धरना शुरू कर दिया है।
आंदोलन के लिए दिल्ली में ही रुकेंगी ममता ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आज रात कोलकाता वापस नहीं लौटेंगी। उन्होंने घोषणा की कि वह सोमवार को इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित मार्च में शामिल होंगी। यह मार्च युवाओं के खिलाफ हो रहे कथित अत्याचारों और सरकार की नीतियों के विरोध में निकाला जाएगा।
मुंह पर बैंड-ऐड लगाकर सांकेतिक विरोध गिरफ्तारी के दौरान ममता बनर्जी का एक अलग ही अंदाज दिखा। उन्होंने अपने मुंह पर बैंड-ऐड चिपका रखा था। सूत्रों के मुताबिक, यह उनकी आवाज दबाने की कोशिश के खिलाफ एक सांकेतिक मूक विरोध था। टीएमसी ने दावा किया है कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।
बस में गूंजा महिषासुर मर्दिनी का पाठ हिरासत के दौरान पुलिस की बस में बैठी ममता बनर्जी भजन पाठ करती नजर आईं। उन्होंने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ किया। बस में उन्होंने जागो दुर्गा, जागो दशप्रहरणधारिणी के मंत्र पढ़े। बंगाल में इसे शक्ति और न्याय के प्रतीक के रूप में देखा जाता है, जिसका अर्थ है बुराई के विनाश के लिए देवी का आह्वान करना।
सोमवार को राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे वोट चोरी के सबूत इससे पहले शुक्रवार को ममता बनर्जी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत इंडिया गठबंधन के कई शीर्ष नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। गठबंधन ने दावा किया है कि वे सोमवार को राष्ट्रपति को वोट चोरी से जुड़े ठोस सबूत सौंपेंगे। अब ममता की गिरफ्तारी के बाद इस मुद्दे पर विपक्षी दलों का टकराव और तेज होने की संभावना है।
*4pm. Along with our 4 MPs, we have started our dharna at Dwarka North PS where we have been brought. We were kidnapped and driven around in a prison van for two hours. I am not returning to Kolkata tonight and in protest against all that is happening today against the youth and… pic.twitter.com/W9X5di3aCd
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) October 10, 2026
CJP प्रमुख अभिजीत दिपके के सामने धर्मसंकट: हिरासत में विरोध या दादी की अंतिम विदाई?
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में संस्थापक, अब अजिंक्य शिंदे संभालेंगे कमान
SA20: मिचेल मार्श की जगह सनराइजर्स में हुई धमाकेदार एंट्री, इंग्लैंड के इस धाकड़ बल्लेबाज को मिला मौका
कौन है ये दिपके? : फ्लाइट में हंगामे और देरी पर भड़के यात्री, बोले- सब जनता को ही करना है तो कोर्ट बंद कर दो
मेट्रो में ब्यूटी पार्लर का तमाशा: तौलिया लपेटकर मेकअप करती महिला का वीडियो वायरल
50,000 पुलिस बुला लो, फर्क नहीं पड़ता : राहुल गांधी का मोदी-शाह पर सबसे बड़ा हमला
नवरात्रि में मां बमलेश्वरी के दरबार पहुंचना हुआ आसान, रेलवे ने दौड़ाईं स्पेशल ट्रेनें
दिल्ली-NCR में ट्रैफिक का दंश : प्रदर्शन की आहट से सड़कों पर घंटों रेंगते रहे वाहन
राजस्थान: ट्रैफिक अफसर का थप्पड़ और वकील का ईगो , किशनगढ़ में मचा भारी बवाल
दूसरों की हिरासत पर ठहाके लगाने वाले विजेता दहिया खुद पहुंचे पुलिस की हिरासत में