दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई वोल्टेज ड्रामा दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके, को-कन्वीनर सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका को उनके विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब विमान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुआ था।
यात्रियों की परेशानी और नाराजगी पुलिस की इस कार्रवाई और विमान के अंदर हुई नारेबाजी के कारण फ्लाइट में सवार अन्य यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विमान में मौजूद एक यात्री ने घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, हम मुंबई से आ रहे थे। लैंडिंग के बाद भी हमें विमान के अंदर ही इंतजार करना पड़ा। आगे से इंकलाब जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे थे।
क्या सब जनता ही करेगी तो कोर्ट बंद कर दो गुस्साए यात्री ने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा, मुझे नहीं पता ये दिपके कौन हैं। शायद वही कॉकरोच होंगे जो ऐसा बर्ताव कर रहे हैं। अगर लोगों के नाम गलत हटाए गए हैं, तो सुप्रीम कोर्ट देखेगा। क्या ये लोग हर जगह परेशानी पैदा करेंगे? अगर जनता को ही सब कुछ करना है, तो कोर्ट और सिस्टम को बंद कर देना चाहिए।
सीजेपी और आप नेताओं पर पुलिस का शिकंजा इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अब तक करीब 500 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है, जिनमें आपराधिक बैकग्राउंड वाले 50 लोग भी शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से पूरी नई दिल्ली को 20 जोन में बांटा गया है और विभिन्न स्टेडियमों को अस्थायी डिटेंशन सेंटर में तब्दील कर दिया गया है।
चंडीगढ़ में भी हलचल सिर्फ दिल्ली ही नहीं, चंडीगढ़ में भी विरोध की आंच देखने को मिली। राज्य चुनाव आयोग के बाहर प्रदर्शन करने पर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया, हरपाल सिंह चीमा और हरदीप सिंह मुंडियां समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही थी।
#WATCH | A passenger who was onboard the flight on which Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke was travelling to Delhi says, We were travelling from Mumbai. We had to wait even after the flight landed. After the flight landed, we could hear sloganeering of Inquilab Zindabad from the front of the aircraft. I don t know who Dipke is. They must be Cockroach who must be behaving like this; I don t know much...They were on a protest for 36 days earlier. But will they create inconvenience everywhere? Public is inconvenienced due to a few people like this. If the names of people have been wrongfully deleted, Supreme Court will look into it. They (protesters) are not going to look into it. Shut down Courts if public will do everything. There is a system which we follow, shut down that system. If there is a problem, we will protest - will that help?
— ANI (@ANI) October 10, 2026
मौत को करीब से देखा: बेलापुर रोड पर ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, युवती की फुर्ती ने बचाई जान
मिसिसॉगा मेयर चुनाव में बॉलीवुड का तड़का: दीपिका दामेरला का अनोखा चुनावी दांव
ध्रुव राठी हिरासत में: CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली-गुरुग्राम पुलिस का बड़ा एक्शन
दिल्ली पुलिस का भावुक संदेश: प्रदर्शनों के बीच वर्दी के पीछे के इंसान की अपील
दिल्ली में हाई-अलर्ट: कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध से पहले नेताओं की गिरफ्तारी और चक्का जाम
दिल्ली में प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा प्रहार: 300 हिरासत में, कंटेंट क्रिएटर्स पर भी नकेल
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में अघोषित इमरजेंसी जैसा माहौल, CJP के प्रमुख नेताओं को हिरासत में लिया गया
बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा : कैब ड्राइवर से भिड़ी महिला, वीडियो देख लोग हैरान
क्या है पिंक फोर्स ? CJP विरोध प्रदर्शन के बीच चर्चा में आई दिल्ली पुलिस की ये खास यूनिट
जनता ही सब कुछ करेगी तो कोर्ट बंद कर दो : फ्लाइट में हंगामे पर भड़के यात्री, अभिजीत दीपके को लेकर कही ये बात