दिल्ली: राजधानी में आज होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बड़े प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जमा होने की योजना बना रहे CJP के प्रमुख नेताओं को दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में ले लिया गया है।
एयरपोर्ट पर ही पकड़े गए अभिजीत दीपके CJP के प्रमुख चेहरे अभिजीत दीपके आज सुबह करीब 10:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दीपके के साथ ही पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रंका को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
ध्रुव राठी भी हिरासत में प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने पहले ही कमर कस ली थी। जानकारी के अनुसार, मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया है। पार्टी समर्थकों का आरोप है कि सरकार प्रदर्शन को कुचलने के लिए पूरी ताकत का इस्तेमाल कर रही है।
दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पहरा प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कई बड़ी ट्रेनों के रूट में बड़े बदलाव किए गए हैं।
मेट्रो सेवाओं पर भी असर आम लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए दिल्ली के 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा, पूरे शहर में हजारों की संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। जंतर-मंतर के आसपास धारा 144 जैसे हालात बने हुए हैं और पुलिस किसी भी तरह की भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दे रही है।
सोशल मीडिया पर आक्रोश CJP ने अपने आधिकारिक हैंडल पर इन गिरफ्तारियों की निंदा की है। पार्टी ने ट्वीट कर सरकार पर तानाशाह होने का आरोप लगाया है और इसे अपने ही नागरिकों के खिलाफ युद्ध करार दिया है। इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस की सख्ती जारी है।
(अपडेट जारी है...)
Abhijeet Dipke DETAINED!
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
Saurav Das DETAINED!
Ashutosh Ranka DETAINED!
To save his traitor friend, the dictator has declared war against his own citizens! pic.twitter.com/cUGrdetlx2
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भारी जाम: प्रदर्शन की आहट से थमी रफ्तार, हजारों वाहन फंसे
दिल्ली में सियासी घमासान: प्रदर्शन से पहले थमी ट्रेनें, प्रकाश राज ने पूछा- किस बात से डर रहे हो?
जंतर-मंतर पर महा-संग्राम की तैयारी: CJP का ऐलान- वोट चोरी का खेल अब नहीं चलेगा
देश में अस्थिरता फैलाने की हो रही साजिश: नितिन नवीन का विपक्ष पर बड़ा हमला
दिल्ली प्रोटेस्ट: सोनम वांगचुक ने क्यों बनाई दूरी? सामने आई ये बड़ी वजह
पीएम मोदी तानाशाह हैं: दिल्ली कूच से पहले अभिजीत दीपके का तीखा हमला, राजधानी में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात
एक चोर को बचाने के लिए पूरा देश छावनी बना डाला : AAP सांसद संजय सिंह का केंद्र पर तीखा प्रहार
छात्र के सिर को बनाया तबला : सोशल मीडिया पर वायरल हुई शिक्षक की शर्मनाक करतूत, हुए सस्पेंड
जॉनी-जॉनी यस पापा : ममता बनर्जी का अनोखा अंदाज, कविता के जरिए चुनाव आयोग पर साधा निशाना
मौत को करीब से देखा: बेलापुर रोड पर ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, युवती की फुर्ती ने बचाई जान