दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर होने वाला प्रस्तावित प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गया है। दिल्ली पुलिस ने पार्टी के शीर्ष नेताओं को एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया है।
एयरपोर्ट से ही हिरासत में लिए गए नेता शनिवार को दिल्ली पहुंच रहे CJP के प्रमुख अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने IGI एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सकते में डाल दिया है।
अजिंक्य शिंदे के कंधों पर जिम्मेदारी गिरफ्तारी की आशंका को भांपते हुए अभिजीत दीपके ने पहले ही एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर लिया था। इस वीडियो में उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक वे और अन्य नेता हिरासत में हैं, तब तक पार्टी के ऑर्गेनाइजेशन इंचार्ज अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
अलग-अलग ठिकानों पर ले गई पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस तीनों नेताओं को एक साथ नहीं रख रही है। अभिजीत दीपके को दिल्ली के बजाय गुरुग्राम ले जाया गया है। वहीं, आशुतोष रांका को द्वारका में और सौरभ दास को किसी अन्य गोपनीय स्थान पर रखा गया है।
लोकतंत्र की स्वतंत्रता पर सवाल CJP ने इस कार्रवाई को सुनियोजित साजिश बताया है। पार्टी का कहना है कि यह आवाजाही की स्वतंत्रता का सीधा उल्लंघन है। CJP ने नेताओं की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की है।
किस बात का है विरोध? यह प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया जा रहा है। CJP का आरोप है कि फॉर्म 6 में मनमाने बदलाव किए गए हैं और मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान धांधली की गई है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी आज जंतर-मंतर पर अपना विरोध दर्ज कराने वाली थी।
IMPORTANT
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
Until Abhijeet Dipke, Saurav Das and Ashutosh Ranka are in detention, CJP’s Organization In-Charge Ajinkya Shinde will lead this protest at Jantar Mantar.
Abhijeet had pre-recorded this video last night in anticipation of a potential arrest. @AjinkyaCJP pic.twitter.com/WSQ69mKfTV
रेजीनगर उपचुनाव: वोटर्स से कम और बीजेपी को ज्यादा वोट? अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बोला हमला
‘वोट चोरी’ के आरोप पर घमासान: BJP ने आंकड़ों से राहुल गांधी को दिखाया आईना
दिल्ली में सुरक्षा का पहरा: 45 मेट्रो स्टेशन बंद, कनॉट प्लेस में सन्नाटा, व्यापारियों को ₹2,000 करोड़ का झटका
NSA, UAPA जो लगाना है लगा लो... : फ्लाइट के अंदर से कॉकरोच जनता पार्टी के नेता गिरफ्तार
नोएडा में 11 दिनों के लिए धारा 163 लागू, क्या बदल जाएगा आपका रूटीन?
आपके हाथ में नहीं होता... : टीम इंडिया की हार पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान, जानिए किसे ठहराया जिम्मेदार
कौन है ये दिपके? : फ्लाइट में हंगामे और देरी पर भड़के यात्री, बोले- सब जनता को ही करना है तो कोर्ट बंद कर दो
नावी पिल्लई: रंगभेद की बेड़ियां तोड़ने वालीं कानून की देवी , जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार जाएगी और फिर... : CEC पर राहुल गांधी का तीखा प्रहार
महिला सुरक्षा पर PM मोदी का एक्शन प्लान: दिल्ली के लिए क्या है CM रेखा गुप्ता का ब्लूप्रिंट?