दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं को फ्लाइट के अंदर से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को विमान के भीतर ही रोक लिया, जिसके बाद वहां का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।
तानाशाही का आलम
हिरासत में लिए जाने के दौरान अभिजीत दीपके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे पुलिस कार्रवाई पर तंज कसते हुए कहते हैं, आप देख सकते हैं कि देश कहां जा रहा है। ये लोग हमें फ्लाइट से अरेस्ट करने आए हैं। यह तो इंदिरा गांधी के समय में भी नहीं हुआ था। यह पूरी तरह से तानाशाही है।
महिला पुलिसकर्मियों से हुई बहस
फ्लाइट के अंदर जब महिला पुलिसकर्मी उन्हें हिरासत में लेने पहुंचीं, तो दीपके ने आपत्ति जताई। उन्होंने और उनके साथियों ने मांग की कि मेल ऑफिसर्स को आगे भेजिए। पुलिसकर्मी लगातार उनसे बाहर चलने का आग्रह करती रहीं, जबकि दीपके और उनके साथी इसका विरोध करते हुए नजर आए। इस दौरान फ्लाइट में काफी अफरा-तफरी का माहौल रहा।
NSA-UAPA का डर नहीं
हिरासत में लिए जाने के दौरान अभिजीत दीपके ने चुनौती भरे लहजे में कहा, कर लो मुझे अरेस्ट। कौन सी जेल में डालोगे, राजस्थान की? क्या लगाओगे NSA, UAPA? जो लगाना है लगा दो। उन्होंने यह भी कहा कि वे खुद अरेस्ट होने के लिए ही आए थे।
क्यों हुई गिरफ्तारी?
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। इसी उद्देश्य से ये कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे। इससे पहले पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह और यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिए जाने की खबर है।
CJP का सोशल मीडिया पर हमला
पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर गिरफ्तारी का वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया है। पार्टी ने ट्वीट में लिखा है, आपको शर्म आनी चाहिए। पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।
🚨 ABHIJEET DIPKE, SAURAV DAS AND ASHUTOSH RANKA DETAINED FROM INSIDE THEIR FLIGHT 🚨
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
Shame on you @narendramodi @AmitShah pic.twitter.com/hXl6bzh53i
ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार जाएगी और फिर... : CEC पर राहुल गांधी का तीखा प्रहार
दिल्ली में अघोषित आपातकाल : प्रदर्शनकारी नेता हिरासत में, केजरीवाल के घर के बाहर भारी सुरक्षा घेरा
क्या गिरफ्तारी पहले से थी तय? अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी कर बताया अपना प्लान बी
नोबेल मिलते ही नवी पिल्लई ने उड़ाया ट्रंप का मजाक, कहा- थोड़ी और ताली बजाएं तो शायद पुरस्कार बांट लूं!
नोएडा में 11 दिनों के लिए धारा 163 लागू, क्या बदल जाएगा आपका रूटीन?
दिल्ली में हाई अलर्ट : जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन आज, चप्पे-चप्पे पर पहरा
12 डिटेंशन सेंटर, 7 लेयर बैरिकेडिंग और इंटरनेट बंद: प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली बनी अभेद्य किला
जंतर-मंतर पर CJP का नया सारथी : कौन है अजिंक्य शिंदे, जिसे अभिजीत दीपके ने सौंपी कमान?
विमान में इंकलाब का शोर और यात्रियों का गुस्सा, CJP के प्रदर्शन पर उठे सवाल
मर्दों के टॉयलेट में सेनेटरी पैड मशीन देख चकराए लोग, पूछा- किस महापुरुष ने किया ये कारनामा?