भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ने से निधन हो गया है। गुरुवार तड़के हुई इस घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। उनके अंतिम पलों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।
गोवा में क्यों थे नाना पाटेकर? नाना पाटेकर गोवा में एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। 4 अक्टूबर को उन्हें सम्राट क्लब इंटरनेशनल के स्थापना समारोह में देखा गया था। वायरल हुए वीडियो में उन्हें सफेद कुर्ते और गले में सफेद गमछा पहने मंच से संबोधित करते देखा जा सकता है। कार्यक्रम के बाद वह दोना पाउला स्थित अपने आवास पर लौट गए थे।
अचानक बिगड़ी तबीयत और अंतिम क्षण डॉक्टर शेखर सालकर ने बताया कि तड़के करीब 4:18 बजे नाना पाटेकर के केयरटेकर ने अस्पताल से एम्बुलेंस की मदद मांगी। जब मेडिकल टीम उनके फ्लैट पर पहुंची, तो वे फर्श पर अचेत अवस्था में थे।
डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें अस्पताल लाते समय सीपीआर (CPR) देने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में इसे कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। चिकित्सक के अनुसार, नाना पाटेकर पहले से ह्दय रोग से पीड़ित थे और उनकी दवाएं चल रही थीं।
सिनेमा जगत का एक सितारा ओझल नाना पाटेकर ने अपनी कड़क आवाज और दमदार अभिनय शैली से हिंदी और मराठी सिनेमा में एक अमिट छाप छोड़ी थी। परिंदा , प्रहार , तिरंगा , क्रांतिवीर और खामोशी जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को आज भी मील का पत्थर माना जाता है।
उपलब्धियों से भरा करियर अपने शानदार अभिनय करियर में नाना पाटेकर ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते। कला के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया था। उनके निधन से भारतीय फिल्म उद्योग में एक खालीपन आ गया है, जिसे भर पाना कठिन है।
VIDEO | Goa: Actor Nana Patekar attended and addressed the Samraat Club International installation ceremony in Dona Paula.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 4, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/jl8xn9vXOk
सोलापुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसला ट्रेनिंग विमान, पायलट सुरक्षित
श्रेयस अय्यर का कैप्टन कूल अवतार: डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के 30 साल पुराने रिकॉर्ड पर नजर
ट्रेन में पावर का टकराव: बिना टिकट यात्रा कर रहे आर्मी जवानों की महिला TTE से तीखी बहस, वीडियो वायरल
फाइनल में फिर होगी महाजंग : अफगानिस्तान को रौंदकर भारत-पाकिस्तान खिताबी मुकाबले में आमने-सामने
द्वारका एक्सप्रेसवे पर दहला देने वाला हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद कार बनी आग का गोला, एक की मौत
छोटी फिल्म की बड़ी जीत: विनोद कापड़ी की पायर को मिली नई उड़ान, सिनेमाघरों में बढ़ेंगे शोज
यूथ ओलंपिक 2026: मुक्केबाज अंबेकर मीतेई ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला ऐतिहासिक गोल्ड
आदमपुर में भव्य बिश्नोई-IAS परी का गृह प्रवेश : जड़ों की ओर लौटी सियासत, भावुक हुए भव्य
शोरूम बेचकर पिता ने बनाया क्रिकेटर , 17 साल के ईशान सूद की गेंदबाजी से थर्राए बल्लेबाज
₹140 के जुगाड़ से साफ होगी हवा: दिल्ली के छात्रों ने साधारण पंखे को बनाया एयर प्यूरीफायर