भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर का सीनियर सेलेक्शन कमिटी के मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल 5 अक्टूबर, 2026 को आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया। उनके योगदान को सम्मान देते हुए बीसीसीआई ने उन्हें एक भावुक और विशेष संदेश के साथ विदाई दी है।
ट्रोफियों से भरा रहा आगरकर का कार्यकाल बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर आगरकर की सराहना करते हुए कहा, आपका कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। तीन आईसीसी ट्रॉफियां, दो एशिया कप खिताब, लगातार दो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर आपके कार्यकाल की मुख्य पहचान रहे। बोर्ड ने आगरकर की प्रतिबद्धता और दृढ़ विश्वास के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
जुलाई 2023 से संभाली थी जिम्मेदारी आगरकर ने जुलाई 2023 में चयन समिति की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने न केवल आईसीसी टूर्नामेंटों में दबदबा बनाए रखा, बल्कि तीनों फॉर्मेट में विश्व क्रिकेट की एक मजबूत शक्ति के रूप में खुद को स्थापित किया। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप जैसी बड़ी सफलताएं हासिल कीं।
प्रज्ञान ओझा ने संभाला कार्यभार वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम चयन आगरकर का आखिरी असाइनमेंट रहा। अब पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कार्यवाहक चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है। बीसीसीआई के नियमानुसार, सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले सदस्य को चेयरमैन बनाया जाता है, जिसके चलते ओझा वर्तमान में पैनल का नेतृत्व कर रहे हैं। पैनल में शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह पहले से ही शामिल हैं।
अगले चयनकर्ता की तलाश शुरू बीसीसीआई ने वेस्ट जोन से खाली हुए पद के लिए नए आवेदकों से आमंत्रण मांगे हैं। आवेदन करने वाले खिलाड़ी का कम से कम सात टेस्ट या 30 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने का अनुभव होना अनिवार्य है। साथ ही, उन्हें संन्यास लिए हुए कम से कम पांच साल बीत चुके होने चाहिए। योग्य उम्मीदवार 14 अक्टूबर तक इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
A tenure marked by some truly special moments for Indian cricket — three ICC trophies, two Asia Cup titles and back-to-back Asian Games Gold medals, along with a run to the 2023 ODI World Cup final.
— BCCI (@BCCI) October 7, 2026
Thank you, Mr Ajit Agarkar @imAagarkar, for your commitment, conviction and… pic.twitter.com/8dAmaY7Xby
पाकिस्तानी हामिद अंसारी का सच: जबलपुर में बवाल मचाने वाला शख्स निकला यूपी का निवासी
दिल्ली के सीमापुरी में गिरा चार मंजिला मकान: मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली की सड़कों पर हाई वोल्टेज ड्रामा : प्रियंका गांधी का पुलिस पर गंभीर आरोप, सड़क पर धरने पर बैठीं
चुनाव आयोग से टकराव: जंतर-मंतर पर विपक्ष का हल्ला बोल, राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार वैध CEC नहीं
मोदी के 25 वर्षों का सेवा पर्व : दिल्ली में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा , भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
गोल्ड मेडल जीतकर लौटीं संजू देवी, एयरपोर्ट पर सन्नाटा देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
यूपी गठबंधन में सीट बनाम सम्मान की जंग: इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को दी दो टूक चेतावनी
रांची यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों की चमकी किस्मत: भत्ता 83% बढ़ा, अब सभी का होगा जीवन बीमा
इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आगाज: 6G और AI के दम पर डिजिटल भविष्य की नई नींव
10 अक्टूबर के जंतर-मंतर प्रदर्शन को मिली किसान संगठनों की ताकत, चुनावी सुधार के लिए आर-पार की लड़ाई