दिल्ली: 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा बुलाई गई इस रैली को अब भारतीय किसान यूनियन (BKU) का खुला समर्थन मिल गया है। किसान नेता राकेश टिकैत और युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुज सिंह ने इस आंदोलन को देश के युवाओं और नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई करार दिया है।
युवा किसानों से जंतर-मंतर पहुँचने की अपील भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुज सिंह ने एक वीडियो जारी कर देशभर के युवाओं से जंतर-मंतर पहुँचने का आह्वान किया है। अनुज सिंह का कहना है कि यह लड़ाई केवल किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान द्वारा मिले वोट के अधिकार को बचाने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में चुनाव आयोग का कामकाज और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका सवालों के घेरे में है।
CJP और छात्र संगठनों का साझा मोर्चा 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को ताकत देने के लिए CJP के साथ कई प्रमुख छात्र संगठन भी एकजुट हो गए हैं। इसमें AISA, AISF, SFI और आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई (ASAP) शामिल हैं। इन संगठनों का साफ कहना है कि चुनावी व्यवस्था में व्यापक सुधार के बिना लोकतंत्र को बचाना मुश्किल है। इन छात्र संगठनों ने विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन द्वारा हाल ही में किए गए विरोध मार्च का भी समर्थन किया है।
इस्तीफे से आगे की है मांग CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन केवल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक सीमित नहीं रहेगा। दास ने कहा, अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे भी देते हैं, तब भी हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हमारी मांग चुनावी प्रक्रिया में आमूल-चूल बदलाव और स्वतंत्र चयन प्रक्रिया लागू करने की है।
प्रदर्शन की प्रमुख मांगें:
अनुमति नहीं, सूचना देकर करेंगे प्रदर्शन प्रदर्शन की अनुमति के सवाल पर आयोजकों ने बड़ा रुख अपनाया है। सौरव दास का कहना है कि वे अनुमति शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहते, क्योंकि यह नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने संसद मार्ग थाने को प्रदर्शन की औपचारिक सूचना दे दी है। आयोजकों ने भरोसा दिलाया है कि वे दिल्ली पुलिस के साथ सहयोग करेंगे, लेकिन वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए अपनी आवाज बुलंद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
NEET पेपर लीक मामले में सक्रिय रहने के बाद, अब CJP चुनाव आयोग के खिलाफ इस अभियान को एक लंबी लड़ाई के रूप में देख रहा है। 10 अक्टूबर का जंतर-मंतर प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि चुनावी सुधारों की मांग अब और अधिक मुखर होने वाली है।
Anuj Singh, the president of the Bhartiya Kisan Union Yuva Morcha, has announced his support for the CJP organization s protest at Jantar Mantar on October 10th. He has called upon young farmers to join the protest, indicating that the movement is expanding.…
— Raj Singh Chaudhary ਰਾਜ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ راج سنگھ چوہدری (@RajSingh_Jakhar) October 7, 2026
जंतर-मंतर पर पुलिस अधिकारी का संवेदनशील कदम, ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी से निपटने के अंदाज ने जीता दिल
झटका: आरबीआई ने महंगा किया लोन, 44 महीने बाद रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी
सत्ता के 25 साल: मोदी के वे 6 बड़े बदलाव, जिन्हें भविष्य की सरकारें भी नजरअंदाज नहीं कर पाएंगी
एशियन गेम्स विजेता: एक ही मेडल, अलग-अलग इनाम; क्यों बढ़ रही है राज्यों के बीच यह असमानता?
क्या करोड़ों खर्च कर बनाई गई प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता? जानें दावों के पीछे का सच
तन्मय बलोदा: एक मैच में 14 विकेट, 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ी और अब रचा इतिहास
दुबई में छाया टाइगर का जलवा: सलमान खान की एक झलक पाने के लिए उमड़ी फैंस की भारी भीड़
RBI की बड़ी कार्रवाई: पेटीएम पेमेंट्स बैंक का शेड्यूल बैंक का दर्जा खत्म, अब लिस्ट से हुआ बाहर
दूसरे वनडे में इन 3 खिलाड़ियों का अग्निपरीक्षा टेस्ट: टीम इंडिया में जगह बनानी है तो करना होगा धमाका
हरिद्वार कुंभ 2027: देवभूमि की नई पहचान बनेगी संस्कृत, मुख्यमंत्री धामी ने तैयार किया खास प्लान