प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर वैश्विक स्तर पर सराहना मिल रही है। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सफर शुरू करने वाले मोदी को दुनिया भर के नेताओं ने उनके नेतृत्व और भारत के विकास में योगदान के लिए बधाई दी है।
भूटान के PM का बड़ा बयान भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री को हमारे समय का अवतार बताते हुए कहा, मैं उन्हें एक बड़े भाई और विष्णु के अवतार के रूप में देखता हूं। टोबगे ने इस बात पर जोर दिया कि हमारे क्षेत्र में प्रबुद्ध शासकों को इसी नजरिए से देखा जाता रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी ने भारतीयों में अपने देश के प्रति गर्व और आत्मविश्वास का संचार किया है।
वैश्विक नेताओं में सराहना जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की साख को मजबूती दी है। वहीं, फिलिपीन के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने मोदी के सफर को सुशासन, नवाचार और बुनियादी ढांचे के विकास का प्रतीक बताया।
दुर्लभ उपलब्धि की तारीफ नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने मोदी की उपलब्धि को दुर्लभ करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में लगातार 25 वर्षों तक नेतृत्व करना कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने भारत और नाइजीरिया के संबंधों को और प्रगाढ़ करने की इच्छा जताई।
नेपाल और बेल्जियम का संदेश नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवेर ने भी मोदी को उनके निष्ठावान सेवा काल के लिए शुभकामनाएं दीं। बोत्सवाना के राष्ट्रपति डुमा गिदोन बोको ने भी इस लंबी जनसेवा की सराहना करते हुए दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता की कामना की।
विकास की एक लंबी यात्रा प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक सफर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ था, जहाँ उन्होंने लगातार तीन कार्यकाल पूरे किए। इसके बाद मई 2014 में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला। आज उनके 25 वर्षों के इस सेवा काल को विश्व नेता भारत के बढ़ते प्रभाव और विकास की नई इबारत के रूप में देख रहे हैं।
To Prime Minister @narendramodi,
— Tshering Tobgay (@tsheringtobgay) October 7, 2026
An avatar of our times pic.twitter.com/84RDOEfELm
यूपी गठबंधन में सीट बनाम सम्मान की जंग: इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को दी दो टूक चेतावनी
MPSC आंदोलन या नाइट लाइफ का अड्डा? रोहित पवार पर बीजेपी का बड़ा हमला
ईरान के साथ युद्ध खत्म करने की शर्त: परमाणु संवर्धन रोकें, वरना परिणाम भुगतें - जेडी वेंस
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का मोर्चा: 9 अक्टूबर को लखनऊ में होगा बड़ा प्रदर्शन, संजय सिंह का बड़ा ऐलान
अदन एयरपोर्ट पर बरसाईं मिसाइलें: यमन में फिर दहला आसमान, खौफनाक हमले से मचा हड़कंप
शादी करेगा ना? : Rise And Fall 2 में विदेशी हसीना पर दिल हार बैठे तेज प्रताप यादव
दुबई में सलमान खान का जलवा: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में मची खलबली, एक झलक के लिए बेकाबू हुए फैंस
मेरे खिलाफ 100 FIR दर्ज करो : राहुल गांधी की हुंकार, अब जंतर-मंतर पर होगा आर-पार का संग्राम
पाकिस्तान की जमीन पर यूएन चीफ का बड़ा प्रहार, कश्मीर राग अलापने वाले पत्रकार की बोलती बंद
एसए 20 की नीलामी में बड़ा धमाका: जोबर्ग सुपर किंग्स ने कीरोन पोलार्ड को अपने पाले में किया