प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को अपने सार्वजनिक जीवन का एक ऐतिहासिक पड़ाव पूरा कर लिया है। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से शुरू हुआ उनका सफर अब 25 साल पूरे कर चुका है। इस दौरान वह बिना रुके लगातार सरकार के प्रमुख की भूमिका निभा रहे हैं।
वैश्विक नेताओं से मिली सराहना इस उपलब्धि पर दुनिया भर के शीर्ष नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी है। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों ने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने में उनके योगदान की जमकर तारीफ की है।
बेल्जियम और डोमिनिका का खास संदेश बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने कहा कि गुजरात से नई दिल्ली तक का यह सफर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं, डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने मोदी को अपना प्रिय मित्र बताया। उन्होंने मोदी के बेहतर स्वास्थ्य और भारत की सेवा में निरंतर सफलता की कामना की है।
नाइजीरिया का ऐतिहासिक सम्मान नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक करार दिया। नाइजीरियाई राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान में दोनों देशों के बीच भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की इच्छा जताई गई है।
भूटान ने लिखा मोदी के नाम विशेष लेख भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर एक विशेष लेख लिखा है। उन्होंने इसका शीर्षक दिया— मोदी का नेतृत्व समझदारी, साहस और सहानुभूति दिखाता है । तोबगे ने गुजरात के 13 वर्षों के कार्यकाल से लेकर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के उनके विजन की सराहना की।
I warmly congratulate Prime Minister @narendramodi on 25 years of continuous leadership in government, from Gujarat to New Delhi. Following my productive visit to India last month, I look forward to further deepening the strong partnership between our two countries. pic.twitter.com/ymMBQ1Ew1m
— Bart De Wever (@Bart_DeWever) October 7, 2026
एशियन गेम्स विजेता: एक ही मेडल, अलग-अलग इनाम; क्यों बढ़ रही है राज्यों के बीच यह असमानता?
शिमला में कुदरत का कहर: ढली में पहाड़ दरका, मलबे में दबीं कई गाड़ियां
दुबई में छाया टाइगर का जलवा: सलमान खान की एक झलक पाने के लिए उमड़ी फैंस की भारी भीड़
INDIA गठबंधन में क्या सब ठीक है? राहुल गांधी के प्रदर्शन से सपा की दूरी ने बढ़ाई हलचल
थाई महिला से शादी कर 60 लाख ठगे, बुर्का पहनने का दबाव; कानपुर में इंटरनेशनल लव जिहाद का मामला
लोकतंत्र या धमकी की राजनीति? राहुल गांधी पर भड़के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी
मॉडल स्कूल बना मधुशाला , प्रधानाध्यापक की शराब पार्टी का वीडियो वायरल
मेरे खिलाफ 100 FIR दर्ज करो : राहुल गांधी की हुंकार, अब जंतर-मंतर पर होगा आर-पार का संग्राम
एक अणु के दो चेहरे, लेकिन प्रकृति को पसंद है सिर्फ एक: केमिस्ट्री के नोबेल से सुलझी जीवन की गुत्थी
हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, शोक में डूबा झारखंड