मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा, लेकिन इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) की गैर-मौजूदगी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए मार्च और मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा आयोजित लंच में सपा का कोई भी सांसद शामिल नहीं हुआ।
अचानक लिए गए फैसलों से असहज सहयोगी? सूत्रों के अनुसार, विपक्षी दलों को केवल सामान्य विरोध प्रदर्शन की जानकारी दी गई थी। हालांकि, बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का अचानक आकाशवाणी भवन पहुंचकर देर रात तक धरने पर बैठ जाना सहयोगी दलों के लिए चौंकाने वाला रहा। माना जा रहा है कि बिना पूर्व सूचना के लिए गए इन फैसलों से सपा समेत अन्य सहयोगी दल असहज थे।
सपा के साथ शिवसेना और NCP भी नदारद बुधवार को खरगे के लंच में टीएमसी, राजद और लेफ्ट के करीब 100 सांसद पहुंचे थे। लेकिन सपा के अलावा शिवसेना (UBT) और एनसीपी (शरद पवार गुट) के सांसद भी इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रहे। सपा के एक सांसद ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें इस लंच के न्यौते की कोई जानकारी ही नहीं थी।
अखिलेश यादव का चुटीला अंदाज इस गैर-मौजूदगी पर लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने इसे गंभीरता से लेने के बजाय मजाक में टाल दिया। उन्होंने कहा, यह सिर्फ लंच तक सीमित नहीं रहेगा। भविष्य में चाय पर बैठक हो सकती है या हम सब साथ बैठकर समोसे भी खा सकते हैं। अगर समोसा का कोई नारा लग जाए, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। कूटनीति चलती रहेगी।
कांग्रेस की सफाई: सब एकजुट हैं गठबंधन में मतभेद की खबरों के बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने डैमेज कंट्रोल करते हुए स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि लंच का फैसला मंगलवार देर रात लिया गया था और सूचना देरी से मिलने के कारण कुछ दलों के नेता नहीं पहुंच सके। कांग्रेस ने जोर देकर कहा है कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और चुनाव संबंधी मुद्दों पर सभी दल कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे हैं।
*#WATCH | Lucknow | On the FIR registered against Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, and other MPs, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, The police have no work to do except registering FIRs pic.twitter.com/18XzTc0XhC
— ANI (@ANI) October 7, 2026
SIR विवाद: पूर्व जज का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- हार का गम छिपाने के लिए हो रहा शोर
100 FIR भी कम हैं, ये मेरे लिए मेडल जैसे: जंतर-मंतर कूच से पहले राहुल गांधी का सरकार को सीधा चैलेंज
कभी मेरी नकल मत करना : अंदाज अपना-अपना के बाद पिता अजीत ने शहजाद खान को दी थी सख्त नसीहत
लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई है : सीएम योगी का सपा पर तीखा प्रहार, राज्यसभा चुनाव को बताया ट्रेलर
जंतर-मंतर संग्राम: राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस और विपक्षी सांसदों के बीच तीखी झड़प
सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी, दिल्ली में INDIA गठबंधन का उग्र प्रदर्शन
बर्फ की चादर और अटल टनल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिया दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग का नजारा
जब अमिताभ बच्चन की लंबाई बनी थी करियर में बाधा, बोले- कोई हीरोइन साथ काम नहीं करेगी
पंजाब में सियासी तूफान: CM के OSD पर CBI का शिकंजा, 8 ठिकानों पर छापेमारी
WCL 2026: डेविड वॉर्नर का तूफान, ऑस्ट्रेलिया की शानदार वापसी और पॉइंट्स टेबल का हाल