सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन उभरते टेनिस खिलाड़ियों की जान चली गई। लखनऊ से देवरिया लौट रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।
झपकी ने ली जान हादसा बल्दीराय थाना क्षेत्र के सुखबडेरी के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ। शुरुआती जांच और घायलों के बयानों से पता चला है कि कार चालक को अचानक झपकी आ गई थी। रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। अनुमान है कि कार करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।
मैच खेलकर लौट रहे थे खिलाड़ी मृतकों की पहचान नित्या प्रजापति, इरफान अंसारी और अनिकेत के रूप में हुई है। ये सभी खिलाड़ी लखनऊ में आयोजित एक टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने घर देवरिया लौट रहे थे। कार में सवार सभी खिलाड़ी गहरी नींद में थे, जिससे वे संभलने का मौका भी नहीं पा सके।
घायलों का चल रहा इलाज इस हादसे में आनंद यादव, राजू और जयंतो शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल दर्शननगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ट्रक चालक फरार, पुलिस की तलाश जारी हादसा होने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
*सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 3 टेनिस खिलाड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 3 लोग घायल हैं। खिलाड़ी अर्टिगा कार से लखनऊ से देवरिया जा रहे थे।कार पीछे से ट्रक में घुस गई। झपकी आने से हादसा हुआ। कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटे रही होगी। #Sultanpur pic.twitter.com/WDZrTJ7pHQ
— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) October 7, 2026
पाकिस्तान की जमीन पर यूएन चीफ का बड़ा प्रहार, कश्मीर राग अलापने वाले पत्रकार की बोलती बंद
रजनीकांत की जेलर 2 : नहीं होगा कोई ऑडियो लॉन्च, डिजिटल सुपर शो से मचेगा धमाल
2047 तक विकसित भारत का संकल्प, PM मोदी बोले- हम यह करके रहेंगे
अजीत आगरकर का गौरवपूर्ण सफर समाप्त: बीसीसीआई ने खास अंदाज में दी विदाई
जंतर-मंतर पर पुलिस अधिकारी का संवेदनशील कदम, ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी से निपटने के अंदाज ने जीता दिल
यूपी में मौसम ने ली करवट: कहीं दिन में गर्मी का सितम, तो कहीं रात में बढ़ने लगी गुनगुनी ठंड
लग्जरी गाड़ियाँ छोड़ ऑटो की सवारी: नॉर्वे के मेयर का देसी अंदाज देख हैरान हुए भारतीय
100 FIR भी कम हैं, ये मेरे लिए मेडल जैसे: जंतर-मंतर कूच से पहले राहुल गांधी का सरकार को सीधा चैलेंज
देवभूमि से गूंजी प्रार्थना: पीएम मोदी के 25 साल के यशस्वी सफर के लिए सीएम धामी ने बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद
UN में भारत का OIC को दो टूक: पीड़ित और आतंकी के बीच का फर्क समझना सीखें