नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में आज रात अचानक धरती डोल उठी। उत्तराखंड के चमोली जिले को केंद्र मानकर आए भूकंप के झटकों ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लोगों को दहशत में डाल दिया।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई। यह भूकंप रात 10:23 बजे 13 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।
भूकंप के झटके महसूस होते ही दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए फौरन घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे से स्थिति की पुष्टि करते दिखे। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी क्षेत्र से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
विशेषज्ञों के अनुसार, 4 से 4.9 तीव्रता का भूकंप मध्यम श्रेणी में आता है, जिसमें घर में रखा सामान गिर सकता है। भूकंप की तीव्रता और उसके प्रभाव का वर्गीकरण इस प्रकार है:
भूकंप के दौरान घबराना नहीं चाहिए। जानकारों का कहना है कि भूकंप महसूस होते ही किसी मजबूत चीज (जैसे मेज) के नीचे छिपकर उसे पकड़ लें। यदि संभव हो, तो तुरंत खुले मैदान की ओर निकलें। लिफ्ट का उपयोग कभी न करें और बिजली के खंभों व ऊंची इमारतों से दूर रहें।
गौरतलह है कि हाल के दिनों में असम और इंडोनेशिया में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं, जो सक्रिय सीस्मिक जोन के प्रति आगाह कर रहे हैं।
*EQ of M: 4.9, On: 06/10/2026 22:23:13 IST, Lat: 30.103 N, Long: 79.561 E, Depth: 13 Km, Location: Chamoli, Uttarakhand.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 6, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/58BGGnvY1V
क्रीज के अंदर था बल्ला, फिर भी हेटमायर आउट; लखनऊ में मचा तगड़ा बवाल
देवघर में फिल्मी अंदाज में एटीएम उखाड़ ले गए चोर, सीसीटीवी फुटेज देख उड़ जाएंगे होश
उत्तराखंड के चमोली में भूकंप का जोरदार झटका, दिल्ली-NCR तक कांपी धरती
बुलंदशहर: कॉलेज जाने के नाम पर होटल में डेटिंग , पुलिस की रेड में खुला अय्याशी का अड्डा
सब याद रखा जाएगा : राहुल-प्रियंका हिरासत में, चुनाव आयोग के बाहर घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
एक शरीर, दो दिमाग और हैरान कर देने वाला सच: गुजरात में मिला दुर्लभ टू-हेडेड सांप
भारतीय महिला क्रिकेट में नए युग का आगाज: स्मृति मंधाना बनीं नई कप्तान
त्रिपुरा का जनादेश: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत, विपक्ष को करारा झटका
काला सागर में दहला MV रोयाद मम्मादोव: रूसी ड्रोन हमले में 2 की मौत, 3 भारतीय नाविक जख्मी
एमपी का चीता प्रोजेक्ट अब बुंदेलखंड में: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना नया ठिकाना