बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में खुर्जा कस्बे से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित होटल पैराडाइज में पुलिस ने छापेमारी कर अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस को लंबे समय से इस होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। टीम ने जैसे ही अचानक छापा मारा, होटल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखते ही होटल का संचालक मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
होटल के कमरों की तलाशी लेने पर पुलिस भी दंग रह गई। वहां तीन जोड़ें आपत्तिजनक और अर्धग्न स्थिति में पाए गए। शुरुआती जांच में पता चला कि इनमें से कई छात्र-छात्राएं हैं, जो सुबह कॉलेज के लिए घर से तो निकले थे, लेकिन क्लास अटेंड करने के बजाय होटल के कमरों में समय बिता रहे थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
छापेमारी के दौरान जो सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई, वह थी होटल का रिकॉर्ड। पुलिस को जांच में पता चला कि होटल मालिक बिना किसी आईडी प्रूफ और रजिस्टर में एंट्री किए ही कपल्स को कमरे उपलब्ध करा रहा था। इस तरह की ढिलाई से होटल अवैध गतिविधियों का सुरक्षित ठिकाना बन गया था। पुलिस ने होटल का सीसीटीवी डीवीआर (DVR) जब्त कर लिया है।
इस मामले के सामने आते ही स्थानीय स्तर पर आक्रोश फैल गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने होटल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर होटल को तुरंत सील करने और संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल, पुलिस पकड़े गए युवक-युवतियों के बयानों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है और होटल को सील कर दिया गया है।
*#बुलंदशहर
— Pt. Vedant Sharma ( son of uttar pradesh ) (@vedant_livee) October 6, 2026
खुर्जा में बस स्टैंड के सामने स्थित होटल पैराडाइज पर पुलिस की कार्रवाई।
पुलिस ने होटल से 3 जोड़ों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। होटल रजिस्टर में आवश्यक एंट्री नहीं मिली।
होटल संचालक मौके से फरार बताया गया। पुलिस ने होटल को सील कर सरकारी मोहर लगा दी। pic.twitter.com/7yRuJNThRJ
अयोध्या: जिला अस्पताल में मरीज को जमीन पर घसीटा, बेशर्मी का वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
मथुरा: जमीन विवाद में खूनी रंगदारी! हथियारों से लैस बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
बीजेपी की मदद ज्ञानेश जी नहीं, गणेश जी कर रहे हैं : संबित पात्रा का कांग्रेस पर जोरदार हमला
साड़ी पहन, नंगे पांव दौड़ लगाई; होमगार्ड भर्ती के लिए महिला का जज्बा देख दंग रह गए लोग
रतन लोहिया मर्डर केस: एक साल बाद मास्टरमाइंड रणबीर लोहिया गिरफ्तार, 70 गोलियों से दहला था इलाका
पुणे से दिल्ली के बीच दौड़ेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, त्योहारों की भीड़ से मिलेगी राहत
दिल्ली पुलिस की नई गाइडलाइन: प्रदर्शनों के बीच पत्रकारों के लिए अब तय होगी लक्ष्मण रेखा
भारतीय वायुसेना की कमान अब एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के हाथ: स्वदेशी रक्षा तकनीक के होंगे नए सारथी
वोटर लिस्ट विवाद पर दिल्ली में महा-संग्राम : बैरिकेड पर चढ़े राहुल-प्रियंका, चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्ला बोल
कॉकरोच जनता पार्टी पर सरकारी दबाव का आरोप, 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका