कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के स्वनक्रीता अस्पताल में एक नवजात के रहस्यमय तरीके से गायब होने के मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। अब इस केस में एक ऐसे समझौते का खुलासा हुआ है, जिसने अस्पताल प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या था पूरा मामला? सोनी नाम की एक महिला ने अस्पताल की डॉ. स्वीटी गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का कहना था कि 25 हफ्ते के गर्भ के बाद जब उसे प्रसव पीड़ा हुई, तो उसने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। महिला का दावा है कि उसने बच्चा देखा था, लेकिन बाद में डॉक्टर ने उसे यह कहकर नवजात नहीं दिया कि उसकी मौत हो चुकी है और शव गंगा में बहा दिया गया है।
सामने आया 50 हजार का खेल महिला ने शुरू में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब जो दस्तावेज सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। जांच में पता चला है कि पीड़ित महिला और अस्पताल के बीच 50 हजार रुपये का कथित समझौता हुआ है। सवाल यह है कि आखिर किस आधार पर यह रकम दी गई और मृत बच्चे के दावे के बीच पैसे का लेनदेन क्यों हुआ?
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल सबसे बड़ा सवाल पुलिस की भूमिका पर है। क्या समझौता हो जाने से अपराध खत्म हो जाता है? यदि शिकायत की गई थी, तो पुलिस ने इस मामले की गहन जांच क्यों नहीं की? क्या पुलिस ने दबाव में आकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की? इन सवालों के जवाब आज भी अनसुलझे हैं।
क्या बच्चा चोरी गैंग का है हाथ? यह पूरा घटनाक्रम किसी बड़े चाइल्ड ट्रैफिकिंग यानी बच्चा चोरी सिंडिकेट की ओर इशारा कर रहा है। अगर बच्चा मृत था, तो अस्पताल ने उसे परिजनों को क्यों नहीं सौंपा? और अगर वह जीवित था, तो उसे गायब कर 50 हजार रुपये का समझौता करना किसी बड़े सौदे की गवाही देता है।
क्या यह महज लापरवाही है या फिर एक संगठित जुर्म? फिलहाल, इस मामले में गायब हुए नवजात का पता लगाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। क्या बच्चा जिंदा है या उसे किसी अवैध व्यापार का हिस्सा बना दिया गया? पूरे शहर में अब इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
*50 हज़ार रुपए में नवजात का सौदा,अस्पताल से हुआ था गायब, नवभारत पर एक्सक्लूसिव खुलासा#kanpur#viral#newspic.twitter.com/u7W22bQZnI
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) October 6, 2026
विधायक जी का शाही बंगला और फायर ब्रिगेड की बौछार: सेवा या सत्ता का दुरुपयोग?
बिहार पुलिस की कमान अब महिला हाथों में? डीजीपी की रेस में सबसे आगे प्रीता वर्मा
दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव: सौरव गांगुली बने टीम के नए हेड कोच
प्लेटफॉर्म पर तड़प रहा था भूखा पिता, मसीहा बनकर आए CRPF जवान
भारतीय वायुसेना की कमान अब एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के हाथ: स्वदेशी रक्षा तकनीक के होंगे नए सारथी
पंजाब CM के कैंप ऑफिस पर CBI का धावा: OSD समेत 6 पर FIR, मची सियासी खलबली
दिल्ली में सियासी घमासान: चुनाव आयोग मार्च के दौरान भारी हंगामा, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में
भारतीय वायुसेना के नए चीफ : कारगिल के रणबांकुरे आशुतोष दीक्षित संभालेंगे कमान
वोटर लिस्ट पर SIR घमासान: BJP का कांग्रेस पर पलटवार, पूछा- फर्जी नामों से किसे फायदा?
देवघर में फिल्मी अंदाज में एटीएम उखाड़ ले गए चोर, सीसीटीवी फुटेज देख उड़ जाएंगे होश