दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा चुनाव आयोग (ECI) के बाहर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बीच राजनीतिक पारा गरमा गया है। बीजेपी ने विपक्ष के इस कदम को सीधे तौर पर निशाना बनाते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।
बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस आखिर उन लोगों को मतदान का अधिकार क्यों देना चाहती है जो या तो अनुपस्थित हैं, स्थानांतरित हो चुके हैं, मृत हैं या जिनके नाम मतदाता सूची में एक से अधिक बार दर्ज हैं।
त्रिवेदी ने पूछा, कांग्रेस इन फर्जी मतदाताओं के जरिए किसे फायदा पहुंचाना चाहती है? पार्टी बिना किसी सत्यापन के ऐसे नामों को सूची में रखने का समर्थन आखिर क्यों कर रही है?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेतृत्व पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पहला परिवार चार पीढ़ियों से लोकतंत्र की आड़ में राजशाही चला रहा है और अब वे संस्थानों में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, आकाशवाणी में बैठे राहुल की भाषा पर गौर करें, ये कामचोर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बेबुनियाद दावे करके देश को गुमराह करने का काम कर रही है।
बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस के पुराने बयानों की याद दिलाते हुए पार्टी के दोहरे रवैये पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, राहुल गांधी, अभिषेक मनु सिंघवी, अशोक गहलोत और के.सी. वेणुगोपाल जैसे नेता पहले खुद मतदाता सूची में डुप्लीकेशन के मुद्दे उठा चुके हैं। अब कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वे 2016, 2018 और 2021 में सही थे या आज सही हैं?
त्रिवेदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भारत की प्रतिष्ठित संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सेना, वायु सेना, एलआईसी, एचएएल, एसबीआई, सेबी, न्यायपालिका और मीडिया—शायद ही कोई ऐसी संस्था बची हो जिस पर कांग्रेस ने सवाल न उठाए हों। उन्होंने कहा, राहुल गांधी विदेश जाकर भी देश की संस्थाओं को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च निकाल रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव आयोग के कार्यालय परिसर के पास रोका गया, जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने बाहर ही धरना शुरू कर दिया।
#WATCH | Delhi: On INDIA bloc MPs protest march to ECI, BJP national spokesperson and MP Sudhanshu Trivedi says, I would like to clearly ask Congress. Who do they want to benefit by giving voting rights to the absent, shifted, dead and duplicate voters without any… pic.twitter.com/nIANOQkInS
— ANI (@ANI) October 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी पर सरकारी दबाव का आरोप, 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका
राहुल गांधी के धरने पर गृह सचिव की डील वाली खबर का सच; सरकार ने जारी किया अलर्ट
कैप्टन स्मित मच्छर का अदम्य साहस: अमेरिकी संसद ने भारतीय पायलट को दिया सबसे बड़ा सम्मान
DRDO का नया आसमान का जासूस : 21 किमी की ऊंचाई से रखेगा दुश्मनों पर नजर, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता
आकाश चोपड़ा की नजर में वनडे क्रिकेट के 5 महानायक , इन दिग्गजों को मिली जगह
लोकतंत्र पर अदृश्य हमला : चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष के 300 सांसद
दिल्ली में सियासी घमासान: CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक का मार्च, राहुल-प्रियंका हिरासत में
रूस की लैब दुर्घटना और ब्लैक डेथ का खौफ: क्या इतिहास खुद को दोहरा रहा है?
बाढ़ में बेहाल जनता से दूरी, लंदन में अय्याशी के बाद सवालों से भागीं MLA मैथिली ठाकुर
बीजेपी ही CEC है : चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च निकालते ही अखिलेश समेत बड़े नेता हिरासत में