वाशिंगटन। अमेरिका की संसद (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) ने फ्लाईदुबई फ्लाइट 1073 के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को एक विशेष प्रस्ताव के जरिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को आसमान में हुए एक खौफनाक आतंकी हमले को बहादुरी से विफल करने के लिए अमेरिकी कानून निर्माताओं ने उनकी जमकर तारीफ की है।
इस प्रस्ताव को जोश गॉटहाइमर, डॉन बेकन और माइकल मैककॉल ने संयुक्त रूप से पेश किया था। इसका मुख्य उद्देश्य कैप्टन मच्छर, उनके क्रू मेंबर्स और उन साहसी यात्रियों का सम्मान करना है, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर विमान को सुरक्षित उतारा।
अमेरिकी संसद द्वारा पारित इस प्रस्ताव में पांच मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया गया है:
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 में उस समय हड़कंप मच गया, जब को-पायलट ने एक कुल्हाड़ी से कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला कर दिया। हमलावर का इरादा विमान को क्रैश करने का था।
कैप्टन मच्छर गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद हार नहीं माने। उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद वहां मौजूद क्रू और यात्रियों ने हमलावर को दबोच लिया। मौके पर मौजूद दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने मोर्चा संभालते हुए विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित लैंड कराया।
यूएई के अटॉर्नी जनरल ने 3 अक्टूबर को पुष्टि की कि यह एक पूर्व नियोजित आतंकी घटना थी। वर्तमान में जांचकर्ता हमलावर के मकसद, उसके संपर्कों और डिजिटल सबूतों को खंगाल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
US House of Representatives introduces a resolution honouring Indian pilot Smit Machchhar, who foiled the terrorist attack on flydubai Flight 1073 from Dubai to Tel Aviv.
— ANI (@ANI) October 6, 2026
US Resolution to honor Indian pilot introduced by: Josh Gottheimer, Don Bacon, and Michael McCaul pic.twitter.com/fKWSfcqVAD
हिरासत से रिहा हुए राहुल-प्रियंका: आकाशवाणी परिसर में धरने के बाद पुलिस ने लिया था एक्शन
भोपाल यूथ कॉन्क्लेव: जुबिन नौटियाल के सुरों के बीच हुआ बवाल, छात्रों ने फेंकी कुर्सियां और जूते
देवघर में फिल्मी अंदाज में एटीएम उखाड़ ले गए चोर, सीसीटीवी फुटेज देख उड़ जाएंगे होश
लोकतंत्र पर संग्राम: चुनाव आयोग, विपक्ष और सरकार के बीच क्या है असली विवाद?
रांची क्रिकेट मैच की टिकटों का ब्लैक खेल: 2000 का टिकट 16 हजार में, वायरल वीडियो ने खोली पोल
अजीत अगरकर की विदाई तय: BCCI ने नए चयनकर्ता के लिए मांगे आवेदन
कंगाल पाकिस्तान: ड्रोन हमलों से बचने के लिए पुलिस चौकियों पर लगाए ‘मछली पकड़ने वाले जाल’
गणेश जी गलत कामों में मदद नहीं करते , चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के मार्च में जया बच्चन का तंज
बाढ़ में बेहाल जनता से दूरी, लंदन में अय्याशी के बाद सवालों से भागीं MLA मैथिली ठाकुर
बिग बॉस 20: काजी की अजीबोगरीब लव स्टोरी ने माही विज को किया हैरान, हंसी रोकना हुआ मुश्किल