इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव किया है। मंगलवार (6 अक्टूबर) को फ्रेंचाइजी ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त करने का ऐलान कर दिया। गांगुली पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली कैपिटल्स के साथ डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के तौर पर जुड़े थे।
हेमंग बदानी की जगह लेंगे गांगुली दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग की जिम्मेदारी पिछले दो वर्षों से हेमंग बदानी संभाल रहे थे। अब उनकी जगह सौरव गांगुली लेंगे। गांगुली का दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ पुराना नाता रहा है। वे 2019 में सलाहकार के तौर पर टीम से जुड़े थे और महिला व पुरुष दोनों टीमों के लिए क्रिकेट संचालन की अहम भूमिका निभा चुके हैं।
दादगिरी से खिताबी सूखे को खत्म करने की चुनौती दिल्ली कैपिटल्स उन दो अभागे आईपीएल फ्रेंचाइजियों में से एक है, जो साल 2008 से अब तक एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। दूसरी टीम पंजाब किंग्स है। ऐसे में प्रशंसकों की नजरें अब सौरव गांगुली पर टिकी हैं। गांगुली पर वर्षों से चले आ रहे इस खिताबी सूखे को खत्म करने का भारी दारोमदार होगा।
क्या युवराज सिंह बनेंगे बल्लेबाजी कोच? गांगुली के मुख्य कोच बनने के बाद अब सपोर्ट स्टाफ को लेकर चर्चाएं तेज हैं। खबर है कि युवराज सिंह को टीम का बल्लेबाजी कोच बनाया जा सकता है। इसके अलावा, श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास और अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा का भी कोचिंग स्टाफ में शामिल होना तय माना जा रहा है।
अकादमी में शुरू हुआ काम आधिकारिक घोषणा से पहले ही संकेत मिल गए थे कि दिल्ली कैपिटल्स में बड़े बदलाव होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चमिंडा वास और अमित मिश्रा ने दिल्ली कैपिटल्स की एकेडमी में अपने काम की शुरुआत भी कर दी है। फ्रेंचाइजी जल्द ही पूरे कोचिंग स्टाफ के नामों पर मुहर लगा देगी।
JSW के हाथों में दिल्ली की कमान दिल्ली कैपिटल्स का संचालन जीएमआर स्पोर्ट्स और जेएसडब्ल्यू (JSW) स्पोर्ट्स मिलकर करते हैं। करार के अनुसार, दोनों ग्रुप दो-दो साल के चक्र में फ्रेंचाइजी के ऑपरेशंस संभालते हैं। इस बदलाव प्रक्रिया के तहत वर्ष 2026 और 2027 के लिए फ्रेंचाइजी की कमान जेएसडब्ल्यू संभाल रही है।
गांगुली का उत्साह अपनी नई भूमिका पर सौरव गांगुली ने कहा, दिल्ली कैपिटल्स मेरे दिल के करीब है। मैं एक निडर और मजबूत टीम बनाने के लिए उत्साहित हूं। हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का अच्छा समूह है और हम आगामी सीजन में नई शुरुआत के लिए तैयार हैं।
Dilli, it s time for Dadagiri 🐅
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 6, 2026
Sourav Ganguly, Head Coach of the Tigers 🔥 pic.twitter.com/EMTPQ9TB64
दिल्ली में सियासी घमासान: राहुल-प्रियंका हिरासत में, आकाशवाणी भवन पर 7 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: 150 कॉल का जाल और पप्या की बढ़ती मुश्किलें; जांच पर उठे बड़े सवाल
पंजाब के CM कैंप ऑफिस में CBI की दबिश: OSD राजबीर घुमन से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई
2036 ओलंपिक की मेजबानी की दौड़ में भारत: क्या अहमदाबाद बनेगा खेलों का नया केंद्र?
ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही एकमात्र समाधान, चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का आर-पार का मोर्चा
अब 1000 रुपये के रेल टिकट का भी हिसाब मांगेगी पुलिस? दिल्ली आंदोलन को लेकर भड़के अभिजीत दिपके
क्या रूस की लैब में हुआ वुहान पार्ट-2 ? साइबेरिया हादसे से दुनिया पर मंडराया महामारी का खतरा
भारत-वेस्टइंडीज टी20: टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, नमन धीर का डेब्यू और टीम इंडिया में बड़े बदलाव
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का महा-विरोध : पुलिस बैरिकेड्स पर धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
इंडिया गठबंधन पर बीजेपी का तीखा हमला: मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष को बताया कॉकरोच