दिल्ली: राजधानी में आज उस समय सियासी पारा चढ़ गया जब इंडिया गठबंधन के सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ एक बड़े विरोध मार्च का आयोजन किया। मार्च को निर्वाचन आयोग की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह भारी सुरक्षा और बैरिकेड्स लगा दिए थे।
बैरिकेड्स पर डटे राहुल और प्रियंका पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने झुकने के बजाय वहीं सड़क पर बैरिकेडिंग के पास धरना शुरू कर दिया। उनके साथ एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले सहित इंडिया ब्लॉक के कई बड़े नेता भी विरोध में शामिल हुए।
राहुल गांधी का सीधा हमला: इस्तीफा दें ज्ञानेश कुमार विरोध की आग को और भड़काते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लिया। उन्होंने तीखे लहजे में लिखा, ज्ञानेश, सब खत्म हो चुका है, दोस्त। अब इस्तीफा देने का समय आ गया है।
क्या है विपक्ष की मुख्य मांग? कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन केवल सांकेतिक नहीं है। उन्होंने कहा, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक इंडिया ब्लॉक का यह विरोध जारी रहेगा। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा जनता के मताधिकार की अनदेखी की जा रही है।
वोट का अधिकार बना मुद्दा कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि संविधान से मिला वोट का अधिकार देश का सबसे बुनियादी हक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस अधिकार के साथ छेड़छाड़ की गई, तो विपक्ष सड़कों पर उतरकर इसे बचाएगा।
दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल सांसद इमरान मसूद ने दिल्ली की सुरक्षा घेराबंदी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे इलाके को सील किया गया है, उससे साफ पता चलता है कि लोकतंत्र को दबाने की कोशिश हो रही है। मसूद ने तंज करते हुए पूछा कि यदि यह आपातकाल जैसा माहौल नहीं है, तो फिर इसे क्या नाम दिया जाए?
*#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi, along with INDIA bloc MPs protest march to Election Commission of India pic.twitter.com/Vwt7fERPFg
— ANI (@ANI) October 6, 2026
स्विट्जरलैंड को भारत का चीज़ जवाब: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को भेंट किए ये खास पुरस्कार विजेता उपहार
बिहार का वाइट गोल्ड अब ग्रीस में: पूर्णिया के मखाने ने मारी अंतरराष्ट्रीय बाजार में एंट्री
ज्यादा कुरेदिए मत, वरना घर से निकलना मुश्किल होगा : ममता बनर्जी पर शुभेंदु अधिकारी का तीखा प्रहार
आगरा: CEC ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास का गंगाजल से शुद्धीकरण, कांग्रेस ने कहा- सद्बुद्धि यज्ञ की है दरकार
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च , जया बच्चन बोलीं- जब तक पैर साथ देंगे, लड़ती रहूंगी
छोटे उद्यमियों के लिए बड़ी सौगात: सरकार ने 10,000 करोड़ के SME ग्रोथ फंड को दी मंजूरी
देशद्रोह हुआ है, कोई बच नहीं पाएगा : आकाशवाणी भवन के अंदर से राहुल गांधी का सीधा हमला
बुलंदशहर: कॉलेज जाने के नाम पर होटल में डेटिंग , पुलिस की रेड में खुला अय्याशी का अड्डा
धरने पर राहुल गांधी का रोल वाला अंदाज: प्रियंका को ऑफर की कोल्ड ड्रिंक, वीडियो वायरल
लखनऊ में बाढ़ का स्थायी समाधान : 40 किमी लंबा ग्रीन तटबंध बनाएंगे सीएम योगी, पीड़ितों को मिलेगा पक्का घर