पटना: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के लिए घर से निकलने से पहले का माहौल बेहद भावुक रहा।
मां की तस्वीर के सामने भावुक हुए नीरज घर से निकलने से पूर्व नीरज कुमार अपनी दिवंगत मां की तस्वीर के सामने नतमस्तक हुए। मां को प्रणाम करते ही उनकी आंखें भर आईं और वे फूट-फूटकर रो पड़े। इस दौरान वहां मौजूद उनकी बहनें और अन्य परिजन भी भावुक हो गए। नीरज ने कहा कि यह पल उनके लिए सिर्फ नामांकन नहीं, बल्कि परिवार और कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास का संगम है।
नीतीश का आशीर्वाद और न का संयोग नामांकन के लिए निकलने से पहले नीरज कुमार ने अपनी जीत का गणित समझाते हुए कहा कि उन्हें पूर्व सीएम नीतीश कुमार का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने एक दिलचस्प संयोग की ओर इशारा करते हुए कहा, नीतीश कुमार, निशांत कुमार और संयोग से मेरा नाम भी न (N) से शुरू होता है। जब नीतीश जी का आशीर्वाद और निशांत जी का साथ हो, तो मुकाबला शानदार होगा।
पांच पांडवों का मिला साथ नीरज ने इस चुनाव को एनडीए के पांचों दलों की एकजुटता करार दिया। उन्होंने इसे पांच पांडवों का गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ वह नहीं लड़ रहे, बल्कि उनके कार्यकर्ता और मतदाता लड़ रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार भी कार्यकर्ताओं ने चंदा जुटाकर उन्हें चुनाव लड़ाया था और इस बार भी समर्थक पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़े हैं।
विरोधियों पर भाषाई घात अनंत सिंह के विरोध से जुड़े सवालों को नीरज कुमार ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, मतदाताओं ने कभी नहीं कहा कि वे भीतरघात करेंगे। राजनीति में हम विरोधियों पर भाषाई घात करते हैं, बाकी जनता का फैसला सर्वोपरि है।
शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन नामांकन के लिए जब नीरज कुमार खुले जीप पर सवार होकर निकले, तो उनके साथ समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। सड़क पर भारी भीड़ के साथ इसे एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा गया। नीरज ने दावा किया कि उनके सामने चुनाव में कोई चुनौती नहीं है और जनता का समर्थन उनके साथ है।
*पटना, बिहार: जदयू MLC प्रत्याशी नीरज कुमार ने चुनाव की तैयारियों पर कहा, तैयारी हमको करना पड़ता है? हमारे कार्यकर्ता खुद तैयार रहते हैं। तन, मन, धन। नीतीश कुमार, निशांत कुमार और संयोग से मेरा भी नाम न से शुरू होता है, N से ही। तो जब नीतीश कुमार जी का आशीष मिला हुआ हो, निशांत… pic.twitter.com/VMo5Dngy7Q
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 5, 2026
सेना की खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप में रिटायर्ड जवान समेत दो गिरफ्तार
80 की उम्र में दिग्विजय सिंह की रामधाम की राह, क्या है इस लंबी पदयात्रा का असली मकसद?
वनडे सीरीज जीतकर भी भारत को लगा झटका, धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना
WCL सीजन 3 से बाहर हुआ पाकिस्तान: 10 अक्टूबर का भारत-पाकिस्तान मुकाबला रद्द
हांगकांग सिक्सेस 2026: भुवनेश्वर कुमार संभालेंगे टीम इंडिया की कमान, देखें पूरी टीम और टूर्नामेंट का शेड्यूल
चुनाव आयोग का राहुल गांधी पर पलटवार: SIR विवाद में फैक्ट चेक कर बताया दावों को गुमराह करने वाला
कोई दीवाना कहता है के कवि का राज्यसभा सपना फिर टूटा: क्या कुमार विश्वास की राह में बीजेपी की ये 5 रणनीतियां बड़ी बाधा बनीं?
वनडे का रोमांच खत्म, अब टी20 में भिड़ेंगे भारत और वेस्टइंडीज; जानें कैसा है दोनों का इतिहास
मोकामा को मिली बड़ी सौगात: गंगा पर नया रेल पुल तैयार, अब रफ्तार भरेगा बिहार का सफर
ट्रेन की सबसे मनहूस सीट: जहां सफर कम और मानसिक प्रताड़ना ज्यादा मिलती है